🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पश्चिम बंगाल में अपनी वापसी को लेकर आश्वस्त है वामपंथ : डी राजा

वामपंथ राज्य में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरेगा जिसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 15, 2026 17:59 IST

विधानसभा चुनाव में अपनी वापसी को लेकर वामपंथ पूरी तरह से आश्वस्त है। यह कहना है वामपंथ के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा का। रविवार को उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि वामपंथ राज्य में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरेगा जिसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। यह राज्य की राजनीति की दिशा तय करेगा।

केरल में हम जहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (LDF) का हिस्सा है। वहां कोई समस्या नहीं है। LDF के पास तीसरी बार वापसी करने का अच्छा मौका है। तमिलनाडु में DMK के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। अगले एक या दो दिनों में सब कुछ साफ हो जाएगा।

उन्होंने यह बयान विधानसभा चुनाव की घोषणा से महज कुछ घंटों पहले ही दिया था। उन्होंने कहा था कि हर किसी को पता है कि इस बार पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर होने वाली है लेकिन वामपंथ आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वामपंथ वापसी करेगा और एक मजबूत ताकत के रूप में उभरेगा। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां परिस्थितियां भी अलग-अलग होगी।

गौरतलब है कि डी राजा रांची में पार्टी के शताब्दी समारोह में शामिल होने आए थे। डी राजा ने कहा कि जिन पांच राज्यों (असम, तमिलनाडू, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी) में रविवार को चुनाव की घोषणा हुई वहां हमारा लक्ष्य भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर LPG सिलेंडरों की आपूर्ति को रोकने का आरोप भी लगाया।

Prev Article
बंगाल विधानसभा चुनाव : किस जिले में कब होगा चुनाव? जाने यहां
Next Article
चुनाव के चरण नहीं रखते मायने, भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगे मतदाता : तृणमूल, विपक्ष ने किया स्वागत

Articles you may like: