🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चल रहा, 'महाजंगलराज...', PM मोदी ने विधानसभा चुनाव में तृणमूल को हराकर हिसाब लेने का किया दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया। ब्रिगेड की सभा से पीएम मोदी ने अपने भाषण में तृणमूल कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा।

बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा बस होने ही वाली है। उससे ठीक पहले शनिवार (14 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सभा से पहले नरेंद्र मोदी ने 18000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। सभा को संबोधित करते समय नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस को घेरा।

एक ओर भ्रष्टाचार की विरोधिता तो दूसरी ओर विकास और सुशासन का संदेश। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया। ब्रिगेड की सभा से पीएम मोदी ने अपने भाषण में तृणमूल कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2026 में बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया।

14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड पैरड मैदान में 2 सभा का आयोजन किया गया था। इसमें से एक प्रशासनिक सभा थी और दूसरा राजनीतिक। प्रशासनिक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 18,700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं राजनीतिक मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने बंगाल में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया।

ब्रिगेड परेड की सभा में अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्ला भाषा में की। इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ सीधा वार करना शुरू किया। बंगाल के प्रशासन को उन्होंने 'महा जंगलराज' कहकर आक्रमण किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर सत्ता में परिवर्तन हुआ तो अब तक बंगाल में जो कुछ किया गया है उसका हिसाब लिया जाएगा।

Read Also | Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में ब्रिगेड रैली, सभा से जुड़ी हर खबर का अपडेट

बंगाल में अपने पैर जमाने के लिए इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी को बंगाल के विद्वानों और विचारकों का नाम लेते हुए देखा गया है। शनिवार को एक बार फिर से नरेंद्र मोदी ने श्री रामकृष्ण, स्वामी विवेकानंद, रानी रासमनी से लेकर नेताजी सुभाषचंद्र, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के नाम का उल्लेख किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने श्यामाप्रसाद मुखोपाध्याय से लेकर खुदीराम बसु तक कई विद्वानों का नाम लेकर बंगाल की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने की गारंटी दी।

बंगाल के निवासियों को केंद्रीय परियोजनाओं का लाभ न मिलने का मुद्दा उठाते हुए इसके लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। सूर्यघर परियोजना, सौर विद्युत, विश्वकर्मा परियोजना आदि से बंगाल के निवासियों के वंचित होने का आरोप लगाया। चाय श्रमिकों को केंद्रीय परियोजनाओं की सुविधा नहीं मिलती है, आवास योजना, आयुष्मान परियोजना आदि की सुविधाएं भी बंगाल के निवासियों को नहीं मिलने का उन्होंने आरोप लगाया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आत्महत्या, शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार आदि का भी उल्लेख किया।

भाजपा इस बार चुनावी मैदान में घुसपैठ को अपना मुद्दा बनाने वाली है। नरेंद्र मोदी के भाषण से यह बात भी साफ हो गयी। उन्होंने कहा कि SIR और CAA को लेकर तृणमूल की विरोधिता के पीछे घुसपैठ को बचाने की साजिश है। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। आरजी कर, संदेशखाली से लेकर शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं पर अत्याचारों का मुद्दा उठाकर पीएम मोदी ने तृणमूल को सवालों के घेरे में खड़ा करने की कोशिश की।

Prev Article
PM नरेंद्र मोदी ने कोलकाता की ब्रिगेड सभा से 18 हजार करोड़ रुपए की कौन सी परियोजनाओं का किया उद्घाटन?

Articles you may like: