🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल के 145 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची हुई तैयार? कैसा हो उम्मीदवार? नरेंद्र मोदी ने किया स्पष्ट

दिल्ली में बंगाल और केरल के भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय भाजपा के नेताओं ने कई बैठकें की।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार का चुनाव करने का 'बेंच मार्क' खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है। भाजपा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर गुरुवार की रात को पहले चरण के 145 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची भी बना ली गयी है।

पार्टी सूत्रों का दावा है कि 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके 2-3 दिनों के बाद ही पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जा सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में बंगाल और केरल के भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय भाजपा के नेताओं ने कई बैठकें की। इस बैठक में दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार की गयी। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात को पश्चिम बंगाल के भाजपा नेताओं के साथ अपने निवास पर बैठक की।

बताया जाता है कि इस बैठक में प्रदेश भाजपा के 3 प्रमुख नेता शमीक भट्टाचार्य, सुकांत मजूमदार व शुभेंदु अधिकारी के अलावा अमित शाह, नीतीन नबीन, सुनील बंसलराव भी मौजूद थे। विधानसभा चुनाव के लिए कैसा उम्मीदवार चाहिए? इसकी व्याख्या करते हुए पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया 'छवि साफ होनी चाहिए'। प्रधानमंत्री की इस बात के बाद माना जा रहा है कि पार्टी के जिन नेताओं की छवि साफ-सुथरी है, फिलहाल उनका पलड़ा भारी है।

इससे पहले बुधवार की रात को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक की थी। करीब 7 घंटे तक चली इस बैठक में बंगाल के 100 से अधिक सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नाम का फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सिर्फ उम्मीदवारों के नामों की सूची ही नहीं बल्कि चुनाव प्रचार की रुपरेखा, नारा, प्रचार की रणनीति और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी विस्तार से बातचीत की गयी।

बुधवार को हुई बैठक के बाद गुरुवार की दोपहर को जेपी नड्डा के निवास पर फिर से भाजपा की उच्चस्तरीय बैठक हुई। सूत्रों का दावा है कि 50 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से बातचीत की गयी है। इस बैठक के बाद ही गुरुवार की शाम को प्रधानमंत्री के निवास पर भाजपा नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुख्य तौर पर कहा गया है, 'हमें सिर्फ ग्लैमर नहीं चाहिए। जमीन और पार्टी से जुड़ा हुआ तजुर्बेकार नेताओं पर भरोसा रखिए। बंगाल में कमल वहीं खिलाएंगे।'

Prev Article
क्या 14 मार्च को ब्रिगेड मैदान में मुख्यमंत्री रहेंगी उपस्थित? किया गया आमंत्रित
Next Article
Bengal Election : भाजपा उम्मीदवारों की आधी सूची लगभग तैयार, किसे मिलेगा मौका-किसका हो सकता है पत्ता साफ?

Articles you may like: