🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या 14 मार्च को ब्रिगेड मैदान में मुख्यमंत्री रहेंगी उपस्थित? किया गया आमंत्रित

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को केंद्र सरकार के कार्यक्रम के लिए भेजा गया है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 12, 2026 17:31 IST

14 मार्च (शनिवार) को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा की इस जनसभा के मुख्य वक्ता नरेंद्र मोदी होंगे। उस दिन ब्रिगेड में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है लेकिन उन्हें यह आमंत्रण भाजपा की जनसभा के लिए नहीं दिया गया है।

बल्कि केंद्र सरकार के कार्यक्रम के लिए भेजा गया है। दरअसल, 14 मार्च को पीएम मोदी की जनसभा के लिए भाजपा का जो मंच बनाया जा रहा है उसके ठीक बगल में ही एक सरकारी कार्यक्रम का भी मंच तैयार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मंच से प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय सड़क परियोजना का उद्घाटन करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है। बताया जाता है कि यह आमंत्रण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को भेजा है।

इस बाबत मीडिया रिपोर्ट में एक भाजपा नेता के हवाले से बताया जाता है कि जब भी प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल आते हैं, तब विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को जरूर भेजा जाता है। इसके लिए अलग मंच भी बनाया जाता है। लेकिन मुख्यमंत्री कभी नहीं आती है।

Prev Article
आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल पद की शपथ ली, विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

Articles you may like: