🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली पुलिस ने इंटर-स्टेट ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़, चार सप्लायर्स गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से लगभग 59 हजार 925 एल्प्राजोलै (Alprazolam) टैबलेट बरामद हुईं।

By राखी मल्लिक

Mar 15, 2026 18:43 IST

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक अंतरराज्यीय मानसिक प्रभाव डालने वाली दवाओं साइकोट्रॉपिक ड्रग्स की सप्लाई नेटवर्क को पकड़ा। इस मामले में चार आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

एएनआई की रिपोर्पुट के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लगभग 59 हजार 925 एल्प्राजोलै (Alprazolam) टैबलेट बरामद हुईं, जिनका वजन लगभग 8.09 किलोग्राम था। इसी ऑपरेशन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 2 हजार बुप्रेनॉर्फिन (Buprenorphine/Rexogesic) इंजेक्शन भी जब्त किए गए।

एक अलग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया। जिसे चंडीगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में फरार आरोपी घोषित किया गया था।

आरोपी की पहचान चक्स के रूप में की गई। पुलिस ने तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास उसकी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उसे हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार चक्स तिलक नगर, द्वारका और नजफगढ़ क्षेत्रों में ड्रग्स की आपूर्ति करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाया। ऑपरेशन के दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लाख कोशिशों के बावजूद वह पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2015 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था और तिलक नगर में कपड़े बेचने का व्यवसाय करता था। बाद में वित्तीय कठिनाइयों के कारण उसने ड्रग्स की आपूर्ति शुरू कर दी और दिल्ली से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ तक नशीले पदार्थों की बिक्री करने लगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में गिरफ्तार हो चुका है।

Prev Article
रूस में नौकरी के नाम पर धोखा, 8 महीने बाद ताबूत में लौटा लुधियाना का लाल
Next Article
केरल विधानसभा चुनाव: सीपीआई ने 25 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

Articles you may like: