सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एडुकेशन (CBSE) ने रविवार को मिडिल ईस्ट क्षेत्र में कक्षा 12वीं की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। यह फैसला अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के मद्देनजर लिया गया है। इस बाबत CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि 16 मार्च से 10 अप्रैल के बीच होने वाली कक्षा 12वीं की सभी परीक्षाओं को बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और सऊदी अरब अमीरात में रद्द कर दिया गया है।
Read Also | ईरान–इज़राइल संघर्ष का सीधा असर: बहरीन से यूएई तक 5 और 6 मार्च की CBSE कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षाएं स्थगित
पहले जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया था वे भी रद्द ही रहेंगी। उन्होंने बताया कि इन देशों में परीक्षा का रिजल्ट कैसे घोषित किया जाएगा इस बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा। इससे पहले CBSE ने कक्षा 10वीं की परीक्षा को भी इस क्षेत्र में रद्द कर दिया था।