🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जल्द घोषित होगा BSEB इंटरमीडिएट का रिजल्ट, कैसे और कहां देख सकेंगे?

परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद ही परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के साथ-साथ उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

By Moumita Bhattacharya

Mar 14, 2026 17:14 IST

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना की कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाने वाला है। पिछले कुछ सालों के ट्रेंड पर अगर नजर डाली जाए तो रिजल्ट 15 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच घोषित किया जा सकता है। इस साल बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा 13 फरवरी 2026 को खत्म हुई थी। परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद ही परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के साथ-साथ उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कहां-कहां देख सकेंगे BSEB 12वीं का रिजल्ट ?

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए इन वेबसाइट पर जा सकते हैं :-

seniorsecondary.biharboardonline.com

results.biharboardonline.com

biharboardonline.bihar.gov.in

कैसे देखें अपना रिजल्ट?

बिहार इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी इन तीनों वेबसाइट में से किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां जाने के बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए एक-एक कर सारी प्रक्रिया को पूरी करें -

किसी भी एक वेबसाइट पर क्लिक करें।

जो पेज खुलेगा वहां BSEB कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

अगले पेज पर अपना रोल नंबर डाले।

सिक्योरिटी कैपचा डाले जो स्क्रिन पर दिख रहा हो।

मांगी गयी अन्य जानकारियां भरें। इसके बाद ही रिजल्ट कम्प्यूटर/मोबाइल स्क्रिन पर दिखाई देगा।

परीक्षार्थी चाहे तो रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड करके भी अपने पास सुरक्षित रख सकता है।

SMS सेवा से भी देख सकेंगे रिजल्ट

वेबसाइट के साथ-साथ परीक्षार्थी मोबाइल पर SMS के माध्यम से भी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। यह विकल्प खासतौर पर उस समय अधिक मददगार साबित होता है जब रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर सर्वर काफी ज्यादा ट्रैफिक होती है और रिजल्ट नहीं दिखाता है।

गौर हो कि इस साल बिहार इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा में 13 लाख परीक्षार्थी बैठे थे। इसमें से 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 परीक्षार्थी छात्र थे। 2 से 13 फरवरी 2026 के बीच परीक्षा का संचालन किया गया था।

Prev Article
महाराष्ट्र सरकार ने नांदेड़ ITI स्टूडेंट्स के हॉस्टल के लिए 17.94 करोड़ रुपये मंजूर किए
Next Article
CBSE ने मिडिल ईस्ट में रद्द की 12वीं की परीक्षाएं

Articles you may like: