🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अभिषेक को लगातार 2 बार शून्य पर आउट होते ही सूर्या और गंभीर ने क्या सबक सिखाया ?

अभिषेक शर्मा का टी20 विश्व कप 2026 में शुरुआत खराब रही और वह लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए। इस कठिन दौर में सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर ने उनका हौसला बढ़ाया और सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तक अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरज रहा था लेकिन जैसे ही वह वर्ल्ड कप के मैदान में उतरे, पहले तीन मैचों में लगातार तीन बार शून्य पर आउट हो गए। इस बुरे दौर में भी सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर वाले टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक का साथ दिया। इसके चलते फाइनल मैच में उन्होंने 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 52 रन की पारी खेली। अभिषेक ने अब इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान बताया कि कैसे दूसरी बार शून्य पर आउट होते ही सूर्या और गंभीर उनके पास आए और उनकी मदद की।

अभिषेक शर्मा ने क्या कहा ?

दरअसल, अमेरिका के खिलाफ अभिषेक पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से हुआ और उसमें भी वह शून्य पर आउट हो गए। तब गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने तुरंत उन्हें सोशल मीडिया हटाने की सलाह दी।

अभिषेक ने वर्ल्ड कप मे कितने रन बनाए ?

अभिषेक शर्मा सिर्फ दो नहीं बल्कि तीन मैचों में लगातार शून्य पर आउट हुए। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खाता खोला, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन वह पूरी तरह रंग में नजर नहीं आए।

हालांकि फाइनल में अभिषेक का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 21 गेंदों में 52 रन की पारी खेलकर संजू सैमसन के साथ ओपनिंग में 98 रन की साझेदारी की। इन दोनों की जोड़ी के दम पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट टीम को 96 रन से हरा दिया। वहीं अभिषेक ने पूरे वर्ल्ड कप में आठ मैचों में कुल 141 रन बनाए।

Prev Article
संजू को कप्तानी करते देखना चाहते हैं कैफ
Next Article
इंडिया का DNA ट्रॉफी जीतना है और हमारा हारना है... पाकिस्तानी दिग्गज ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

Articles you may like: