🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

CPIM के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, कौन बना आपके इलाके का उम्मीदवार?

वामपंथी नेता विमान बसु ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

By Moumita Bhattacharya

Mar 16, 2026 16:10 IST

विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची वामफ्रंट ने जारी कर दी है। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के अगले दिन ही वामफ्रंट ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। रविवार को कांचड़ापाड़ा में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान वामफ्रंट के चेयरमैन विमान बसु ने बताया था कि सोमवार को ही वामफ्रंट उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगा।

अपने बयान में उन्होंने कहा था कि गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। हम चाहते हैं कि वामपंथ का पुनरुद्धार हो। हमारी लड़ाई तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ है। हमारा मुख्य लक्ष्य भाजपा-तृणणूल विरोधी शक्तियों को एक जगह पर लाना है।

सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वामपंथी नेता विमान बसु (Biman Basu) ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

CPIM उम्मीदवारों की सूची :-

दमदम : मयुख विश्वास

राजारहाट-न्यूटाउन : सप्तर्षि देव

बड़ानगर : सायनदीप मित्र

काकद्वीप : नारायण दास

बारुईपुर पूर्व : स्वपन नष्कर

सातगछिया : गौतम पाल

विष्णुपुर : श्यामल दल

कसबा : दीपू दास

जादवपुर : विकास रंजन भट्टाचार्य

सोनारपुर उत्तर : मोनालिसा सिन्हा

बेहला पश्चिम : निहार भक्त

महेशतला : सायन बनर्जी

बेलियाघाटा : पारोमीता राय

उदयनारायणपुर : षष्टी मांझी

उत्तर पाड़ा : मीनाक्षी मुखोपाध्याय

श्रीरामपुर : नवनीता चक्रवर्ती

सिंगुर : देवाशीष चट्टोपाध्याय

चंदननगर : मनीश पंडा

आरामबाग : बिथीका पंडित

हरिपाल : सौमेन मुखोपाध्याय

चंडीपुर : रीता दास

पटाशपुर : सैकत गिरी

कांथी उत्तर : सूतनु माइति

कांथी दक्षिण : तेहरान हुसैन

रामनगर : अशोक कुमार माइति

दांतन : श्यामकांति दास पटनायक

झारग्राम : अर्जुन महतो

केशियारी : मलीना मुर्मू

खड़गपुर सदर : मधुसुदन राय

नारायणगढ़ : तापस सिन्हा

डेबरा : सुमीत अधिकारी

घाटाल : शांतिनाथ सातिक

बांकुड़ा : अभयानंद मुखोपाध्याय

रघुनाथपुर : गणेश बाउरी

रानीबांध : देवलीना हेम्ब्रम

कोतुलपुर : रामचंद्र राय

सोनामुखी : अजीत राय

खंडघोष : रामजीवन राय

बर्धमान दक्षिण : सुदीप्त गुप्त

रायना : सोमनाथ माझी

मेमारी : कृष्णेंदु भद्र

भातार : हसिना खातुन

पूर्वस्थली उत्तर : प्रदीप साहा

कटवा : संजीत दास

मंगलकोट : मीराज आलम

आउसग्राम : चंचल माझी

पांडवेश्ववर : प्रवीर मंडल

दुर्गापुर पूर्व : सीमांत चट्टोपाध्याय

दुर्गापुर पश्चिम : प्रभास साईं

जामुरिया : मोहम्मद सब्बीर हुसैन

आसनसोल : शिल्पी चक्रवर्ती

सिलीगुड़ी : शरदिंदू चक्रवर्ती

उत्तर दमदम : दिप्शिता धर

पानीहाटी : कलतान दासगुप्त

कालीगंज : सबिना यास्मीन

नोआपाड़ा : गार्गी चट्टोपाध्याय

खड़गपुर : देवज्योति दास

कमरहट्टी : मानस मुखोपाध्याय

गौरतलब है कि पहले चरण में कुल 192 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है। अलीमुद्दीन से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए विमान बसु ने कहा कि बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अगले कुछ दिनों के अंदर कर दी जाएगी। पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची में कुल 28 महिलाओं का नाम शामिल है।

उम्मीदवारों ने कहा

उत्तर दमदम से सीपीएम की उम्मीदवार दिप्शिता धर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल से अपशासन को दूर करने की लड़ाई है। तृणमूल को भगाने और भाजपा को हराने की लड़ाई है। ऐसी कई सीटें हैं जो महिलाओं के लिए आरक्षित तो नहीं है लेकिन वहां से महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। दिप्शिता का दावा है कि इसके बाद उम्मीदवारों की जो सूची जारी होगी उसमें ऐसी सीटों की संख्या और भी बढ़ेगी।

पानीहाटी के सीपीएम कलतान दासगुप्त ने कहा कि पिछले 15 सालों से तृणमूल का शासन लोग देख रहे हैं। पिछले 10 सालों से भाजपा का शासन भी देख रहे हैं। बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, किसानों की समस्या...सड़कें ठीक नहीं। वामपंथी इन समस्याओं के खिलाफ आंदोलन भी कर रहे हैं और अब चुनाव के मैदान में भी लड़ाई लड़ेंगे।

दमदम से उम्मीदवार मयुख विश्वास ने कहा कि खेल को खत्म करने का 'खेला' होगा। लोगों के रोजी-रोटी के अधिकार के लिए हम लड़ रहे हैं। शिक्षा, नौकरी के अधिकार के लिए चल रही लड़ाई को किसी भी प्रकार से हम जारी रखेंगे।

Articles you may like: