🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए तैयार पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का अभ्यास शिविर शुरू

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम के कई खिलाड़ी इस दौरान मौजूद रहे, जबकि रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या फिलहाल टीम से नहीं जुड़े हैं।

By लखन भारती

Mar 16, 2026 17:49 IST

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने सोमवार को 28 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग /evr यानी आईपीएल के आगामी सत्र के लिए अभ्यास शुरू कर दिया। अभ्यास के लिए पहुंचने वाले पहले समूह में शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय, अल्लाह गजांफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार और अश्वनी कुमार शामिल थे।

जल्द टीम से जुड़ेंगे रोहित-बुमराह और हार्दिक

रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या आने वाले दिनों में शिविर में जुड़ेंगे। मुंबई को पहला मैच 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर से खेलना है। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा, सत्र के पूर्व शिविर में पहला दिन हमेशा खास होता है। खिलाड़ी आते हैं, ऊर्जा का संचार होता है और अच्छे प्रदर्शन पर जोर रहता है। हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ काफी समय से जुड़े खिलाड़ी और कुछ नए चेहरे भी हैं।

Articles you may like: