🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

KKR की वजह से बना टीम इंडिया का हेड कोच, गौतम गंभीर ने बताया शाहरुख खान की IPL टीम ने की थी मदद

टीम इंडिया का हेड कोच बनने में KKR ने काफी मदद की है। ये बात खुद गौतम गंभीर ने कही है। मगर कैसे ? आइए जानते हैं।

By लखन भारती

Mar 16, 2026 19:20 IST

गौतम गंभीर ने खुद को टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उस रोल के मिलने के पीछे KKR को बड़ी वजह बताया है। T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने थे। उन्होंने राहुल द्रविड़ को रिप्लेस किया था। बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ गौतम गंभीर का करार साल 2027 तक का है। अब बड़ा सवाल ये है कि शाहरुख खान की IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस रोल के मिलने में उनकी मदद कैसे की ?

मेरे करियर पर KKR का प्रभाव- गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने इसका खुलासा RevSportz के साथ बातचीच में किया है। उन्होंने उसे दिए इंटरव्यू में खुद के करियर पर पड़े कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रभावों का जिक्र किया। गौतम गंभीर ने कहा कि वो आज जहां खड़े हैं, उसमें KKR की बड़ी भूमिका है।

KKR ने गंभीर की कैसे की मदद ?

गौतम गंभीर ने कहा कि KKR ने उन्हें लीडर बनाया जो लीडरशिप क्वालिटी आज उनके अंदर दिखती है, वो KKR की देन है। गंभीर ने आगे कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जो मेरा सफल कार्यकाल रहा है, उसने मुझे टीम इंडिया के हेड कोच की कुर्सी को दिलाने में मदद की है।

KKR के साथ गंभीर का कार्यकाल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 बार IPL का खिताब जीता है और उसकी उन तीनों जीतों में गौतम गंभीर शामिल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012, 2014 और 2024 में IPL का खिताब जीता था। इनमें से पहले दो मौकों पर गौतम गंभीर KKR के कप्तान थे। वहीं 2024 में वो शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी के साथ बतौर मेंटॉर जुड़े थे।

टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद जीते 2 ICC खिताब

टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद से भी गौतम गंभीर भारत को 2 ICC खिताब जीता चुके हैं, जिसमें 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 का T20 वर्ल्ड कप शामिल है। वो 2 ICC खिताब जीतने वाले भारत के पहले हेड कोच हैं। भारतीय टीम के साथ गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 तक का है। यानी उनके पास भारत को 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने का भी मौका होगा।

Articles you may like: