ओडिशा: रविवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले में अचानक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान आ गया। तूफान की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और बड़ी संख्या में घरों को नुकसान पहुंचा है। अचानक आए इस तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्थानीय लोग दहशत में आ गए।
सूत्रों के अनुसार, तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान करंजिया ब्लॉक के किया गांव में हुआ। इस इलाके में कम से कम 70 घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कई कच्चे घरों की छतें उड़ गईं। चक्रवाती तूफान के कारण इलाके के कई बड़े पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
Tornado impact on Odisha!!
— Odisha Weatherman (@OdishaWeather7) March 15, 2026
As per initial reports, 1 dead, 10+ injured, 70+ houses damaged. pic.twitter.com/bHnjH0Dal9
राहत एवं बचाव दल ने घायलों को निकालकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत बेहद गंभीर है और बेहतर इलाज के लिए उसे किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित किया जा सकता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तूफान के कारण सड़कों पर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवाओं के कारण यात्रियों से भरी एक ऑटोरिक्शा नियंत्रण खोकर सड़क किनारे स्थित एक तालाब में जा गिरी।
#WATCH | Mayurbhanj, Odisha: On cyclonic gust causing major damage in the district, ADM Netrananda Mallick says, "Once we got information from the media and by contacting the Tehsildar and a BDO... A tornado occurred today around 3 to 4 pm. More than 50 thatched houses or… pic.twitter.com/LeSfo2vX8g
— ANI (@ANI) March 15, 2026
मयूरभंज के अतिरिक्त जिलाधिकारी नेतानंद मल्लिक ने बताया कि रविवार शाम करीब 3 बजे से 4 बजे के बीच अचानक यह चक्रवाती तूफान आया। मीडिया और स्थानीय प्रशासन से सूचना मिलने के बाद ब्लॉक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। तूफान के कारण कई कच्चे घर और एस्बेस्टस की छत वाले मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।