जम्मू : जम्मू-काश्मीर के सांबा में बीएसएफ जवान ने कथित तौर पर सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली।
पीटीआई कि रिपोर्ट के अनुसार हेड कांस्टेबल हरि बाबू उत्तर प्रदेश के निवासी थे, उनका शव पेंथी क्षेत्र में स्थित एक कैंप में उनकी ड्यूटी पोस्ट के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।
अधिकारियों ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि आत्महत्या का मूल कारण पता नहीं चल पाया है परन्तु पुलिस द्वारा आगे की जांच है।