🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कब आएगी तृणमूल उम्मीदवारों की सूची? चुनावी समर में उतर सकते हैं ये बड़े नाम

तृणमूल के उम्मीदवारों का चुनाव करते समय परफॉर्मेंस को काफी अधिक महत्व दिया गया है। पार्टी के पुराने नेताओं के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 16, 2026 17:16 IST

विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। हर पार्टी अपने उम्मीदवारों सूची को अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुट चुकी है। पिछले 2 दशकों से राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार रही है। ममता बनर्जी के अलावा पार्टी में कई ऐसे चेहरे भी हैं, जिनकी जनता के बीच काफी अच्छी पहचान है। राज्य के चुनावी रण में इन नेताओं की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पर तृणमूल कांग्रेस कब अपने उम्मीदवारों को सूची जारी करेगी?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कल (मंगलवार) तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है। संभावना है कि कालीघाट में मुख्यमंत्री आवास से ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि शाम 4 बजे सूची को जारी किया जा सकता है। बताया जाता है कि उम्मीदवारों का चुनाव करते समय परफॉर्मेंस को काफी अधिक महत्व दिया गया है। पार्टी के पुराने नेताओं के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है। हालांकि इन बातों की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है।

विधानसभा चुनाव के मैदान में दिखेंगे कौन से बड़े नाम?

ममता बनर्जी : पार्टी का प्रमुख चेहरा। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी चार बार की मुख्यमंत्री हैं। अगर वह इस बार भी चुनाव जीतती हैं तो वाम जमाने के मुख्यमंत्री ज्योति बसु के साथ वह सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने वाली नेता हैं। मई 2011 में ममता बनर्जी ने राज्य के 8वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। इसके बाद से वह लगातार (2016 और 2021) जीतती रही हैं। वहीं साल 2014, 2019 और 2024 में उन्होंने कड़ी टक्कर भी दी थी। वह 7 बार सांसद भी चुनी गयी थी और केंद्र सरकार में उन्होंने कई मंत्रालय भी संभाले हैं।

Read Also | CPIM के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, कौन बना आपके इलाके का उम्मीदवार?

फिरहाद हकीम : तृणमूल के वरिष्ठ नेता और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम विधानसभा चुनाव में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह मध्य कोलकाता के कोलकाता पोर्ट विधानसभा केंद्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। साल 2021 के चुनाव में फिरहाद हकीम ने 68000 से अधिक के भारी अंतर से चुनाव जीता था। बड़ी संख्या में वोटरों का साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

अरुप विश्वास : ममता बनर्जी की सरकार में मंत्रिमंडल के सदस्य रह चुके हैं। वह दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज सीट से विधायक हैं। संभावना जतायी जा रही है कि उन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट से टिकट मिलेगा। हालांकि पिछले दिनों उनका नाम मेसी-कांड में जोड़ा जा चुका है। इस वजह से उन्होंने खेल मंत्री के पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

सिद्दीकुल्ला चौधरी : अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह जमात उलेमा-ए-हिंद (पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी) के अध्यक्ष हैं।

शोभन चटर्जी : बतौर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शुरुआती 7 सालों के दौरान शोभन चटर्जी ही संभवतः उनके सबसे ज्यादा करीबी रहे थे। साल 2010 से 2018 के बीच वह कोलकाता के मेयर भी रह चुके हैं। अपने व्यक्तिगत जीवन के उतार-चढ़ाव की वजह से शोभन चटर्जी को पार्टी ने दरकिनार कर दिया और 2019 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। हालांकि 2 सालों बाद ही उन्होंने भाजपा की नैया को छोड़ 2021 के विधानसभा तुनाव से पहले फिर से तृणमूल की नाव में सवार हो गए। हालांकि आधिकारिक तौर पर नवंबर 2025 में उन्होंने तृणमूल का झंडा थाम लिया। वर्तमान में वह न्यू टाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन के तौर पर कार्यरत हैं।

मदन मित्रा : तृणमूल खेमे का एक और प्रमुख चेहरा। मदन मित्रा शायद तृणमूल के सबसे ज्यादा हाई वोल्टेज नाम है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में कमरहट्टी विधानसभा केंद्र से करीब 36000 वोटों के भारी अंतर से उन्होंने जीता था। वह अक्सर सोशल मीडिया और मीडिया के सामने दिखाई देते रहते हैं जिसकी वजह से उनकी लोकप्रियता भी काफी ज्यादा है। लोग उन्हें पहचानते हैं।

विमान बनर्जी : वरिष्ठ तृणमूल नेता विमान बनर्जी बंगाल में राजनीति का सबसे पुराने चेहरों में से एक है। साल 2011 से अब तक वह विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं। वह दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर पश्चिम के विधायक हैं। पेशे से वकील विमान बनर्जी ने अपना राजनीतिक कॅरियर कांग्रेस के साथ शुरू किया था और 1998 में वह तृणमूल में शामिल हुए।

Articles you may like: