🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कहाँ क्या अपराध, दुष्कर्म हुआ? ओसी से आयोग ने रिपोर्ट तलब की

मतदान से पहले, मतदान के दिन और पोस्ट पोल हिंसा के जो भी आरोप हैं, उन्हें खंगाला जाएगा, इसका संकेत पहले ही आयोग ने दिया था।

कोलकाता : थानों से रिपोर्ट तलब की चुनाव आयोग (CEO) ने। थाने के ऑफिसर इन चार्ज से रिपोर्ट तलब की गई है। सोमवार को पश्चिम बंगाल के CEO मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि कहीं बम रखा है या अवैध कुछ हुआ है उस रिपोर्ट को 19 तारीख के भीतर देना होगा। ऑफिसर इन चार्ज को इलाके की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी लेनी ही होगी। शांतिपूर्ण मतदान कराना ही होगा। इसके बाद भी अशांति हुई या मतदान के बाद हिंसा हुई तो जवाब तलब किया जाएगा। दबाने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को चुनाव की घोषणा के समय ही चुनाव आयोग ने बताया था कि किसी भी तरह कानून-व्यवस्था के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए जितने भी कड़े कदम उठाने हों आयोग वह उठाएगा। 2021 के विधानसभा चुनाव या 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन थानों के क्षेत्रों में अशांति की घटनाएं हुई थीं पहले ही आयोग ने उन सभी पुलिस स्टेशन लेवल ऑफिसर के नामों की सूची मांगी है।

मतदान से पहले, मतदान के दिन और पोस्ट पोल हिंसा के जो भी आरोप हैं, उन्हें खंगाला जाएगा, इसका संकेत पहले ही आयोग ने दिया था।

Articles you may like: