गत 1 फरवरी 2026 को फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियों की आवाज गूंजी थी। जिस समय यह हमला किया गया था उस समय रोहित शेट्टी अपने घर पर ही थे। फायरिंग के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी सभी शूटिंग को रद्द कर दिया था। अब लगभग 40 दिनों बाद अब एक बार फिर से रोहित शेट्टी ने फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू की है। सिर्फ इतना ही नहीं रोहित शेट्टी ने जिस फिल्म की शूटिंग शुरू की है, उसका एक BTS वीडियो भी शेयर किया है और इसके साथ एक बड़ा धमाका भी किया।
रोहित शेट्टी का धमाका
रोहित शेट्टी ने इस BTS वीडियो के साथ फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू की घोषणा की है। अपनी आने वाली इस फिल्म के अनाउंसमेंट के साथ रोहित शेट्टी ने एक और धमाकेदार घोषणा कर दी है। फिल्म 'गोलमाल 5' में एक ओर जहां शरमन जोशी की वापसी हो रही है वहीं दूसरी ओर फिल्म में खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। BTS वीडियो में रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार का लुक भी रिवील किया है।
Read Also | रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, लिया यह बड़ा फैसला!
सिक्योरिटी के साथ पहुंचे सेट पर
अमर उजाला की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग के सेट पर रोहित शेट्टी टाइट सिक्योरिटी के साथ पहुंचे। उनके पीछे बंदूक लेकर सिक्योरिटी वाले भी चलते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहित शेट्टी के घर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कबूली थी। इसके बाद ही IFTDA की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सुरक्षा को लेकर अनुरोध किया गया था।
अक्षय कुमार हैं मेन सरप्राइज
'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म में अजय देवर, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े के साथ-साथ शरमन जोशी भी नजर आने वाले हैं लेकिन फिल्म का मेन सरप्राइज वह नहीं हैं। इस फिल्म का मेन सरप्राइज अक्षय कुमार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।
अक्षय कुमार लुक भी बड़ा ही अनोखा बनाया गया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाएगा। फिल्म में उनका गंजा सिर, आंखों पर चश्मा, बड़ी-बड़ी मुंछों में लुंगी पहने नजर आ रह हैं। BTS वीडियो में अजय देवगन भी अक्षय कुमार के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं, 'ये कोई भी फ्रेंचाइची नहीं छोड़ता है।'
रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' के अनाउंसमेंट से फैंस काफी उत्साहित हैं। फैंस अभी से इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।