गर्मियां आते ही बाजार में चारों ओर पुदीना दिखाई देता है। गर्मियों में पुदीना त्वचा को ठण्डक, निखार और ताजगी देने का बेहतरीन उपाय है, ठण्डी तासीर बाला पुदीना एक बेहतरीन हर्ब है। यह स्वाद को दुगना करने के साथ ही कील मुहांसों, सनबर्न, टैनिंग से निपटने का बेहतरीन उपाय माना जाता है।
अगर आप भी गर्मियों से राहत पाना चाहते है तो चलिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से ही जान लेते हैं पुदीने का सही उपयोग:
ताजा सुगन्ध और सेहत के लिए फायदेमंद
पुदीना चेहरे की देखभाल में भी काफी उपयोगी है। आप इसका इस्तेमाल फेस पैक, टोनर या सीरम के रूप में भी कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन विटामिन, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। एंटिसेप्टिक होने के कारण इसका प्रयोग बॉडी क्लींजर, साबुन और बॉडी वॉश के रूप में भी होने लगा है।
ठण्डी तासीर की वजह से गर्मियों में पुदीना मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। पुदीने की पतियों के रस को चेहरे पर लगाने से त्वचा में ताजगी और कोमलता आती है। पुदीने के रस से त्वचा की पोर्स खुल जाते हैं। पुदीने की पतियों के रस को दही या शहद के साथ उपयोग से काफी फायदेमंद साबित होता है
कील मुहांसो के लिए पुदीना
चेहरे पर अतिरिक्त गंदगी के कारण कील मुहांसो की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहतें हैं ते घर पर ही तैयार करें यह फेसपैक। सबसे पहले कांच की एक कटोरी में पुदीने की ताजा पतियों का रस निकाल ले, अब ताजे खीरे को छीलकर काट लें और उसे कद्दूकस कर लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें।
इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन के इर्द गिर्द खुले अंगो पर आधा घण्टा तक लगाने के बाद ताजे पानी से धो लें। इस पैक को नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से कील मुहांसो से छुटकारा मिल जाएगा और सन बर्न से झुलसी त्वचा को भी ठंडक मिलेगी।
ऑयली त्वचा के लिए पुदीना
ऑयली त्वचा के लिए पुदीने का फेशियल काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए एक बड़े चम्मच ताजा पीसे पुदीने के साथ दो बड़े चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच ओटमील लेकर गाढ़ा घोल बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
पिम्पल के निदान के लिए पुदीना
पिम्पल की समस्या के निदान के लिए पुदीने का नियमित उपयोग मददगार साबित हो सकता है पुदीने के रस को नारियल तेल में डालकर पिम्पल पर लगाने से राहत मिलेगी। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में पिम्पल दूर हो जाएंगे। साथ हीउनके निशान और दाग धब्बे भी हल्के होने हो जाएंगे।
पुदीने से त्वचा कोमल और मुलायम
पुदीने और गुलाब जल का पैक त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में काफी सहायक होता है। पुदीने के रस में एक चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।इस पैक को चेहरे पर कुछ देर तक लगाने के बाद ताजे पानी से धो लें। गुलाब जल त्वचा के पी एच लेवल को संतुलित करता है
एक पका केला लेकर इसे अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें पुदीने के कुछ पतियों का पेस्ट डाल देंइस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के आधे घण्टे बाद चेहरे को ताजे ठन्डे पानी से धो लें।
बालों के लिए फायदेमंद पुदीना
अगर आपके बाल पतले हो गए हैं और आप बालों की रुसी आदि की समस्या से जूझ रहे हैं तो पुदीना काफी मददगार साबित हो सकता है। आप अपने खाने में पुदीने की चटनी को नियमित रूप से शामिल करें।
पुदीने का हेयर मास्क बनाने के लिए एक कांच के बर्तन में पुदीने के 10 से 12 पत्ते पीस लें, अब आप चने की दाल और दही को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसमें पीसे पुदीने के पत्तों को मिलाकर इस मास्क को बालों पर लगाएं और आधे घण्टे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें।