🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'अश्लीलता की सारी हदें पार!' नोरा फतेही के नए गाने को प्रतिबंधित करने की मांग, निर्माताओं के खिलाफ FIR

पहले ही कंगना रनौत और अरमान मलिक जैसे सितारे इस गाने के बोल को लेकर विरोध जता चुके हैं।

रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिंदी गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’। अब इस विवाद में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) भी शामिल हो गया है। गाने के लिरिक्स में ‘अत्यधिक अश्लीलता’ और ‘द्विअर्थी’ शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए संगठन ने सेंसर बोर्ड से इस गाने को बैन करने की मांग की है।

AICWA का सख्त कदम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक कड़ा बयान जारी करते हुए AICWA ने कहा कि भारतीय फिल्म संस्कृति को बनाए रखने के लिए इस तरह के कंटेंट को तुरंत रोका जाना जरूरी है। उनकी प्रमुख मांगें—

  1. सभी प्लेटफॉर्म से गाने को तुरंत हटाया जाए।
  2. CBFC द्वारा फिल्म की दोबारा समीक्षा की जाए।
  3. फिल्म के निर्माता और मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
  4. प्रमोशन के लिए जानबूझकर विवाद खड़ा करने की जांच हो।
क्यों हुआ विवाद?

आरोप है कि गाने के शुरुआती बोल बेहद आपत्तिजनक और यौन संकेतों से भरे हैं। कंगना रनौत और अरमान मलिक जैसे कलाकार भी इस पर विरोध जता चुके हैं। दिल्ली साइबर सेल में इस मामले में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। साथ ही सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को भी पत्र लिखा गया है।

गौरतलब है कि विरोध के बाद पिछले बुधवार से यूट्यूब पर इस गाने का हिंदी वर्जन हटा दिया गया है। हालांकि कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में यह गाना अब भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है फिल्म में नोरा फतेही और संजय दत्त की मौजूदगी को लेकर दर्शकों में उत्साह है लेकिन यह विवाद फिल्म पर बड़ा असर डाल सकता है।

Articles you may like: