🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जिम्मेदारी संभालने में कोलकाता पुलिस पूरी तरह से सक्षम है - आत्मविश्वास से भरे CP अजय कुमार नंद

कोलकाता पुलिस के नए पुलिस कमिश्नर ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि कोलकाता पुलिस अकेली ही जिम्मेदारी उठा सकती है।

कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर के पद पर सोमवार को अजय कुमार नंद ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। इसके अगले दिन ही संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कोलकाता में शांतिपूर्ण चुनाव करवाना ही एक मात्र लक्ष्य है। कोलकाता पुलिस के नए पुलिस कमिश्नर ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि कोलकाता पुलिस अकेली ही जिम्मेदारी उठा सकती है।

उन्होंने कहा कि महानगर में शांतिपूर्ण चुनाव करवाना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। उम्मीद करते हैं कि कोलकाता पुलिस इस चुनौती को जरूर पूरा करेगी। इसके साथ ही गिरीश पार्क में शशि पांजा के घर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं की पत्थरबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि Law and order हम देखते हैं। उस दिन केंद्रीय बल हमारे आसपास नहीं थी। लेकिन हम जिम्मेदारी संभालने में अक्षम नहीं हैं। पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बल न रहने के बावजूद कोलकाता पुलिस परिस्थिति को संभालने में सक्षम है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोलकाता पुलिस के पास 30 कंपनी केंद्रीय बल है। चुनाव के समय विभिन्न इलाकों में हथियार और बम बरामदगी की घटना घटती है।

इन मामलों की पुलिस जांच भी कर रही है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों पर अतिरिक्त निगरानी भी की जा रही है। कोलकाता पुलिस का लक्ष्य चुनाव के समय कोई भी अप्रिय घटना न घटे इसे सुनिश्चित करना है। कोलकाता पुलिस के कमिश्नर अजय कुमार नंद ने बताया कि चुनाव आयोग का आदेश मानते हुए स्वच्छता के साथ चुनाव करवाने के लिए लालबाजार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

हमारे सभी ऑफिसर वर्तमान में ग्राउंड लेवल पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के समय फर्जी खबरों को रोकने के लिए कोलकाता और जिलों में नोडल अधिकारियों की कड़ी निगरानी रहेगी। इसके साथ ही पोस्टर फाड़ देना, दीवार लेखन के समय किसी भी प्रकार की समस्य होने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

Articles you may like: