पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही प्रशासन व पुलिस प्रशासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों चुनाव आयोग बदल रहा है। अब राज्य पुलिस के कई अधिकारियों को बदला गया है। 17 मार्च को चुनाव आयोग ने 13 IPS अधिकारियों को बदलने का आदेश दिया है। इसमें 12 एसपी और 1 डीजी शामिल हैं।
इसके अलावा एडीजी और आईजीपी स्तर के 2 अधिकारियों, 4 पुलिस कमिश्नर का तबादला किया गया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनके स्थान नवनियुक्त अधिकारियों के नाम की घोषणा भी कर दी गयी है। बताया गया है कि सभी अधिकारियों को 18 मार्च सुबह 11 बजे तक अपने-अपने नई पद की जिम्मेदारी संभाल लेनी होगी।
Read Also | चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस के कमिश्नर, राज्य पुलिस के डीजी और एडीजी कानून को हटाया
कौन जिले में कौन बना नया पुलिस सुपर (SP) :
बारासात : पुष्पा
कूचबिहार : जसप्रीत सिंह
बीरभूम : सूर्य प्रताप यादव
इस्लामपुर : राकेश सिंह
हुगली ग्रामीण : कुमार सनी राज
डायमंड हार्बर : ईशानी पाल
मुर्शिदाबाद : सचिन
बसिरहाट : अलकनंदा भवाल
मालदह : अनुपम सिंह
पूर्व मिदनापुर : अंशुमान साहा
जंगीपुर : सुरिंदर सिंह
पश्चिम मिदनापुर : पापिया सुल्ताना
Read Also | चुनाव की घोषणा के साथ ही आयोग ने बंगाल की मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, आज कौन संभालेंगे जिम्मेदारी?
इसके साथ ही येलुरी श्रीकांत जगन्नाथ राव को कोलकाता पुलिस के डीसी सेंट्रल पद पर योगदान करने कहा गया है।
चुनाव आयोग का आदेश
* डॉ. राजेश कुमार सिंह को एडीजी और आईजीपी (दक्षिण बंगाल) के तौर पर नियुक्त किया गया है।
* श्री के जयरामन को एजीडी और आईजीपी (उत्तर बंगाल) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
* डॉ. प्रणव कुमार को आसनसोल-दुर्गापुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
* अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को हावड़ा का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
* अमित कुमार सिंह को बैरकपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया।
* सुनील कुमार यादव को चंदननगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद मुख्य सचिव, गृह सचिव का चुनाव आयोग ने तबादला कर दिया है। इसके बाद ही राज्य पुलिस के डीजी, कोलकाता पुलिस के कमिश्नर समेत कई पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।