🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या झारग्राम सीट से बीरबाहा हांसदा की जगह तृणमूल उम्मीदवार बनेंगे मंगल सोरेन? चर्चाएं तेज

क्या इस बार विधानसभा चुनाव में झारग्राम सीट से आदिवासी समाज का चेहरा मंगल सोरेन चुनावी समर में उतर सकते हैं?

By Moumita Bhattacharya

Mar 17, 2026 14:14 IST

आज विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कालीघाट स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन कर उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगी। उससे पहले सुबह से दूसरी पार्टियों को छोड़कर तृणमूल में एक के बाद एक नेता शामिल हो रहे हैं।

झारग्राम के पार्टी कार्यालय में तृणमूल का झंडा थामकर साधु रामचांद मुर्मू विश्वविद्यालय के लॉ ऑफिसर मंगल सोरेन पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद से ही अटकलें तेज हो गयी हैं कि क्या इस बार विधानसभा चुनाव में झारग्राम सीट से आदिवासी समाज का चेहरा मंगल सोरेन चुनावी समर में उतर सकते हैं?

Read Also | भाजपा ने जारी की बंगाल चुनाव में उम्मीदवारों की पहली सूची, दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी

बता दें, इस केंद्र से तृणमूल विधायक व मंत्री बीरबाहा हांसदा हैं। वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट से भाजपा और सीपीएम ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चुनावी मैदान में लक्ष्मीकांत साहु को उतारा है तो सीपीएम ने अर्जुन महतो को उम्मीदवार बनाया है।

तृणमूल के पार्टी ऑफिस में जिला सभापति दुलाल मुर्मू, जिला चेयरपर्सन बीरबाहा सोरेन टूडु व अन्य उपस्थित थे। तृणमूल में शामिल होने के बाद मंगल सोरेन ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के कार्यों से प्रेरित होकर ही तृणमूल में शामिल हुआ। यहीं एकमात्र ऐसी जगह है जहां लोगों के साथ रहकर काम करना संभव हो सकेगा।

राजनीतिक मैदान में मंगल सोरेन का नाम नया नहीं है। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे। हालांकि वह चुनाव नहीं जीत सकें थे लेकिन उन्हें अच्छा-खासा वोट जरूर मिला था।

वर्तमान में वह साधु रामचांद मुर्मू विश्वविद्यालय के लॉ ऑफिसर होने के साथ-साथ झारग्राम जिला पुलिस के कानून विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। मंगल सोरेन के तृणमूल में शामिल होने के मुद्दे पर पार्टी के जिला सभापति दुलाल मुर्मू ने कहा कि मंगल पिछले लंबे समय से ही तृणमूल को कानूनी मदद पहुंचा रहे हैं। आम जनता के लिए काम करने की इच्छा से ही वह पार्टी में शामिल हुए हैं।

Articles you may like: