रविवार को जब विधानसभा चुनाव की घोषणा की गयी थी, उसी दिन चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पद से हटा दिया था। अब उन्हें राज्य से हटने का आदेश दिया गया है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने उन्हें तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पश्चिम में बतौर पर्यवेक्षक जाने का आदेश दिया है।
15 मार्च को चुनाव की घोषणा वाले दिन ही देर रात को आयोग ने विज्ञप्ति जारी किया था। इस विज्ञप्ति में कहा गया था कि पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के पद से जगदीश प्रसाद मीणा को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को भी हटाने का आदेश दिया गया था। राज्य का नया मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला को बनाया गया है। वहीं गृह सचिव की जिम्मेदारी संघमित्रा घोष को सौंपी गयी है।
Read Also | चुनाव की घोषणा के साथ ही आयोग ने बंगाल की मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, आज कौन संभालेंगे जिम्मेदारी?
मंगलवार को जगदीश प्रसाद मीणा को तमिलनाडु की एक सीट पर बतौर पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभालने का आदेश चुनाव आयोग ने दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 मार्च तक उन्हें रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।