🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ भवानीपुर केंद्र से चुनावी मैदान में ममता बनर्जी, कहा - बड़े अंतर से जीतूंगी

राज्य में दो ऐसे विधानसभा केंद्र पर जिन सभी की निगाहें टिकी होती है - भवानीपुर और नंदीग्राम।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनावी समर में जिस टकराव की उम्मीद थी, वह आखिरकार हो रहा है। भवानीपुर विधानसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद हैं। वहीं इसी सीट से भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसकी घोषणा भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में कर दी गयी है।

मंगलवार को कालीघाट में ममता बनर्जी ने अपने आवास से तृणमूल कांग्रेस के 291 विधानसभा केंद्रों के उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने की। भवानीपुर से बतौर उम्मीदवार तृणमूल सुप्रीमो के नाम की घोषणा भी उन्हीं ने की।

राज्य में दो ऐसे विधानसभा केंद्र पर जिन सभी की निगाहें टिकी होती है - भवानीपुर और नंदीग्राम। सोमवार को भाजपा ने इन दोनों सीटों से शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा की है। इसके 24 घंटे के अंदर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों घोषणा करते हुए भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही यह बता दिया कि इस बार का चुनाव कांटे की टक्कर का होने वाला है। चुनावी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि '26 के चुनाव में 226 से अधिक सीटें जीतेंगे।

Read Also | तृणमूल ने 291 सीटों पर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारें, भवानीपुर सीट पर टिकी सबकी निगाहें

भवानीपुर में जीत को लेकर ममता बनर्जी शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं। उनका कहना है, 'बड़े अंतर से जीतूंगी।' वर्ष 2021 में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी चुनावी मैदान में उतरी थी। उन्हें चुनौती देते हुए इस सीट से भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को चुनाव में उतारा। राज्य का हर निवासी उस समय चौंक भी उठा था जब चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया था।

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से शोभनदेव चट्टोपाध्याय खड़े हुए थे। वह बड़ी आसानी से इस सीट से जीत भी गए थे। लेकिन ममता बनर्जी को विधानसभा में जगह देने के लिए उन्होंने अपनी सीट छोड़ दी।

भवानीपुर में उपचुनाव हुआ जिसमें ममता बनर्जी ने आसानी से जीत हासिल भी की थी।

ज्ञात हो कि कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 63, 77, 74, 71, 70, 72, 73, 83 को मिलाकर भवानीपुर विधानसभा केंद्र बना है। साल 2016 के चुनाव में भले ही तृणमूल को बढ़त मिली हो लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को लीड मिल गयी थी। इस बार भी राजनैतिक जानकारों का मानना है कि भवानीपुर केंद्र से कांटे की टक्कर होने वाली है।

Articles you may like: