🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फिल्म व खेल की दुनिया के वो चेहरे जिन्हें तृणमूल ने चुनावी मैदान में उतारा

इस बार चुनाव के मैदान में फिल्म जगत से जुड़े जिन सितारों को जगह दी गयी है उनमें से कई पहले भी चुनावी प्रतिद्वंद्विता कर चुके हैं।

आज (मंगलवार) को तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 291 चुनावी उम्मीदवारों की इस सूची में कई फिल्मी सितारों को जगह मिली है। हालांकि इस बार नए सितारों को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। इस बार चुनाव के मैदान में फिल्म जगत से जुड़े जिन सितारों को जगह दी गयी है उनमें से कई पहले भी चुनावी प्रतिद्वंद्विता कर चुके हैं। यहां तक कि मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

फिल्म व खेल के क्षेत्र से जुड़े जिन सितारों को विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने मैदान में उतारा है उनमें शामिल हैं -

सोहम चक्रवर्ती - करीमपुर

राज चक्रवर्ती - बैरकपुर

सायंतिका बंद्योपाध्याय - बरानगर

अदिती मुंशी - राजारहाट गोपालपुर

लवली मैत्रा - सोनारपुर दक्षिण

श्रेया पांडे - माणिकतल्ला

इंद्रनील सेन - चंदननगर

विदेश बोस - सप्तग्राम

स्वपना बर्मण - राजगंज

शिवशंकर पाल - तूफानगंज

अर्पिता घोष - बालुरघाट

Read Also | तृणमूल ने 291 सीटों पर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारें, भवानीपुर सीट पर टिकी सबकी निगाहें

इनमें से एशियाड में स्वर्ण पदक विजेता एथलिट स्वपना बर्मन हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई। उन्हें राजगंज से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वह पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। इसके साथ ही माणिकतल्ला से श्रेया पांडे को टिकट मिला है जो तृणमूल के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय साधन पांडे की बेटी हैं। वह फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई हैं। तूफानगंज से राज्य के क्रिकेट खिलाड़ी शिवशंकर पाल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वह बंगाल की क्रिकेट टीम के बोलिंग कोच हैं।

तृणमूल उम्मीदवारों की सूची में फिल्म और खेल की दुनिया का कोई नया चेहरा भले ही न हो लेकिन अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग जरूर शामिल हैं। इस बार तृणमूल के टिकट के खड़दह से देवदीप पुरोहित चुनाव लड़ रहे हैं जो पेशे से संवाददाता हैं। उलुबेड़िया पूर्व सीट से तृणमूल ने राज्यसभा सांसद ऋतव्रत बंद्योपाध्याय को मैदान में उतारा है।

नोआपाड़ा से तृणमूल छात्र परिषद का प्रमुख चेहरा तृणांकुर भट्टाचार्य चुनावी मैदान में हैं। बेलियाघाटा से कुणाल घोष, पूर्वस्थली उत्तर से वसुंधरा गोस्वामी को टिकट मिला है। वसुंधरा गोस्वामी पूर्व वाम मंत्री क्षिति गोस्वामी की बेटी हैं। वह वर्तमान में कोलकाता नगर निगम में तृणमूल पार्षद भी हैं।

Articles you may like: