🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

डेवॉन कॉन्वे ने खेली बेहतरीन पारी, 300 छक्के, 6000 रन भी पूरे किए

हैमिल्टन के सैडॉन पार्क में न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 175 रन बनाए। डेवॉन कॉन्वे ने 49 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली, अपनी पारी के दौरान उन्होंने तीन बड़े कारनामों को भी अंजाम दिया।

By लखन भारती

Mar 17, 2026 15:14 IST

न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिला अब इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले का दम दिखाया है। इस कीवी खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 60 रनों की पारी खेली। हैमिल्टन की मुश्किल पिच पर कॉन्वे ने 60 रनों के लिए भले ही 49 गेंद खेली, भले ही उनका स्ट्राइक रेट महज 122.45 रहा लेकिन इस खिलाड़ी ने मुश्किल पिच पर जमते हुए अपनी टीम को 175 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। कॉन्वे के अलावा 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जॉश क्लार्कसन ने कमाल पारी खेली। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 9 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। आखिरी ओवर में इस खिलाड़ी ने 2 छक्के और 2 चौके जड़े।

कॉन्वे का कमाल

न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो विकेटकीपर टॉम लैथम 11 रन बनाकर आउट हो गए। टिम रॉबिनसन का बल्ला भी नहीं चला और वो 1 ही रन बना पाए। इसके बाद कॉन्वे ने कैली के साथ अच्छी साझेदारी की। कैली ने 12 गेंदों में 21 रन बनाए। कॉन्वे ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 39 गेंद ली लेकिन अपने अर्धशतक के बाद 10 रन और जोड़कर ये खिलाड़ी आउट हो गया. कॉन्वे ने आउट होने से पहले तीन बड़े कमाल भी किए।

--कॉन्वे ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर अपने 300 छक्के पूरे कर लिए.

--कॉन्वे के टी20 में पचास टी20 छक्के हो गए.

--कॉन्वे ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6000 रन भी पूरे कर लिए.

साउथ अफ्रीका की बेहतरीन गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का आखिरी ओवर में परफॉर्मेंस छोड़ दें तो कुल मिलाकर टीम ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा हुआ था। गेराल्ड कोट्जिया ने 28 रन देकर 1 विकेट लिया। वियान मूल्डर ने 14 रन देकर 2 विकेट झटके, मोकेना को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 22 ही रन दिए। कप्तान केशव महाराज ने एक विकेट लिया लेकिन उनकी जबरदस्त पिटाई हुई, वो 3 ओवर में 45 रन लुटा बैठे।

Articles you may like: