🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

डिंपल गर्ल का बॉलीवुड में कमबैक! ‘Vibe’ में प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू की जोड़ी करेगी फैंस को एंटरटेन

हंसी से लोटपोट कर देगी ‘Vibe’, प्रीति जिंटा ने स्क्रिप्ट सुनते ही क्यों कहा तुरंत हां?

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 19, 2026 18:52 IST

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी कमबैक प्लानिंग! लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर रहीं प्रीति अब बैक-टू-बैक फिल्मों के साथ वापसी करने जा रही हैं। जहां पहले ही उनका नाम ‘लाहौर 1947’ से जुड़ चुका है, वहीं अब एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट ‘वाइब’ भी सामने आ गया है।

इस फिल्म की खास बात सिर्फ इसकी कहानी ही नहीं, बल्कि इसका पूरा पैकेज है। ‘वाइब’ में प्रीति जिंटा की जोड़ी कुणाल खेमू के साथ देखने को मिलेगी और ट्विस्ट ये है कि कुणाल इस फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं! ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के बाद यह उनका दूसरा डायरेक्शन प्रोजेक्ट है, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

फिल्म को कॉमेडी-ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी नजर आएंगे। कहानी दो ऐसे दोस्तों की है जो अपनी लाइफ संभाल नहीं पाते, लेकिन अचानक एक बड़े आतंकी प्लॉट में फंस जाते हैं और यहीं से शुरू होता है असली ड्रामा और हंसी का तड़का।

प्रीति ने खुद भी इस फिल्म को लेकर अपना एक्साइटमेंट छुपाया नहीं। उनका कहना है कि स्क्रिप्ट सुनते ही वो हंसी से लोटपोट हो गईं और तुरंत हां कह दी। मतलब साफ है-फिल्म में कॉमेडी का डोज फुल ऑन रहने वाला है!

हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि प्रीति जिंटा की वापसी इस बार कुछ अलग और मजेदार होने वाली है। फैंस के लिए ये एक बड़ा ट्रीट साबित हो सकता है।

Articles you may like: