🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : '1 ही झुठ रोज 10 बार कहो...यहीं उनकी नीति है' भाजपा की चार्जशीट पर तृणमूल का जवाबी हमला

जवाबी हमला बोलते हुए तृणमूल ने अमित शाह और भाजपा पर पलटवार किया गया।

By Moumita Bhattacharya

Mar 28, 2026 18:35 IST

भाजपा की चार्जशीट का पलटवार करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को अपना चार्जशीट जारी किया। इसमें पहलगाम कांड, मणिपुर संघर्ष से लेकर संसद में स्मोक बम से हमला, लाल किला के पास बम विस्फोट की घटनाओं का उल्लेख कर भाजपा और अमित शाह पर तृणमूल ने निशाना साधा है।

पश्चिम बंगाल प्रशासन को लगातार निशाने पर रखकर भाजपा ने हमला बोला है। शनिवार को कोलकाता में 40 पन्नों की चार्जशीट जारी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा वार किया। चार्जशीट में भ्रष्टाचार, सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आर्थिक मामलों में राज्य की कथित विफलताओं का उल्लेख किया गया है।

जवाबी हमला बोलते हुए तृणमूल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें अमित शाह और भाजपा पर पलटवार किया गया। इस दौरान तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद, महुआ मोइत्रा और राज्य के मंत्री ब्रात्य बसु ने क्रमशः अलग-अलग मुद्दे उठाकर भाजपा और अमित शाह को निशाना बनाया।

अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने का आरोप लगाया। इसका तृणमूल कांग्रेस ने कड़ा जवाब दिया। तृणमूल का कहना है कि भाजपा मुख्यमंत्री के साथ प्रत्यक्ष मुकाबला करने में असफल होकर नीच मनोभाव का प्रदर्शन कर रही है। तृणमूल ने चेताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल कभी भी महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को माफ नहीं करता। बंगाल इस अपमान का जवाब बैलट बॉक्स में देगा।

Read Also | “अमित शाह का सीधा वार: ममता बनर्जी खेल रही हैं ‘विक्टिम कार्ड’, अब बंगाल से हटाओ TMC!”

भाजपा बार-बार आरोप लगा रही है कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी नागरिक घुसपैठ कर रहे हैं। इसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस ने सवाल उठाया कि BSF और केंद्र की कई जांच एजेंसियां होते हुए भी भाजपा इतने वर्षों में इतने घुसपैठियों को क्यों पकड़ नहीं पाई। तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि घुसपैठियों के बारे में भाजपा बार-बार बात करती है, लेकिन अब तक 2,000 से अधिक घुसपैठियों को नहीं पकड़ पाने का आरोप है। मनमोहन सिंह के समय इससे बहुत अधिक घुसपैठियों को पकड़ा गया था।

सांसद महुआ मोइत्रा ने पहलगाम हमला और लाल किले के पास बम विस्फोट के मुद्दे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की देखरेख में होने के बावजूद कैसे आतंकियों ने देश में घुसकर पर्यटकों और जनता को मार डाला, इसका जवाब नहीं मिला। तृणमूल का आरोप है कि ये घटनाएं अमित शाह और भाजपा की सुरक्षा विफलताओं की वजह से ही घटी थी।

महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने NCRB (National Crime Records Bureau) के आंकड़ों को अपना आधार बनाया। पार्टी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म और यौन शोषण जैसी घटनाओं में देश में पहले तीन राज्यों में अधिकांश भाजपा शासित हैं जबकि पश्चिम बंगाल इन मामलों में अपेक्षाकृत सुरक्षित है।

Read Also | हमें किसी 'बुलडोजर मॉडल' की जरूरत नहीं है - अभिषेक बनर्जी ने क्यों कहा ऐसा?

तृणमूल ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल द्वारा लाए गए ‘अपराजिता बिल’ को पास नहीं होने दे रही। इसके अलावा, तृणमूल ने बंगाल के प्रवासी मजदूरों के साथ अत्याचार को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी का कहना है कि कुछ बांग्लाभाषी प्रवासी मजदूरों को ‘बांग्लादेशी’ होने का मुहर लगाकर शोषण और हत्या की घटनाएं तक घट चुकी हैं। इसके बावजूद भाजपा उन्हीं क्षेत्रों में आकर वोट मांग रही है।

तृणमूल ने भाजपा पर बंगाल के बुद्धिजीवियों का लगातार अपमान करने का आरोप भी लगाया। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर भारत की अर्थव्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि मोदी के प्रधानमंत्रित्व में देश का कर्ज लगातार बढ़ा है। इसके साथ ही साथ ही SIR की वजह से आम जनता को हो रही परेशानियों के लिए अमित शाह और नरेंद्र मोदी पर ही निशाना साधा गया।

सांसद महुआ मोइत्र और कीर्ति आजाद ने इस बारे में कहा कि आपकी सरकार नागरिकों को लाइनों में खड़ा कर नागरिकता का प्रमाण मांगती है, जबकि हमारी सरकार नागरिकों को लाइन में खड़ा करके सेवाएं प्रदान करती है। इसके साथ ही कीर्ति आजाद ने भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कहा कि एक ही झूठ रोज 10 बार कहो… और बार-बार करते रहो। यही मोदी-शाह की नीति है।

Articles you may like: