🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

एलन मस्क के स्पेसएक्स की योजना IPO के जरिए बाजार से बड़ी रकम जुटाने की तैयारी

इस स्थिति में स्पेसएक्स अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 के शीर्ष पांच कंपनियों के संयुक्त मार्केट कैप को

By राखी मल्लिक

Mar 28, 2026 18:04 IST

लंदन : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स जल्द ही अपना आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लाने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार इस प्रक्रिया से जुड़े शुरुआती कदम अप्रैल महीने से शुरू किए जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि कंपनी अलग-अलग श्रेणी के निवेशकों के लिए शेयर उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीओ में करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखी जा सकती है।

इस आईपीओ के जरिए स्पेसएक्स करीब 75 अरब डॉलर (लगभग 7,500 करोड़ डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है। इसे इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल कर सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक निवेशकों के साथ अनौपचारिक बातचीत शुरू हो चुकी है।

अगर यह योजना सफल होती है, तो स्पेसएक्स की वैल्यूएशन में बड़ा उछाल आ सकता है। अनुमान है कि आईपीओ के बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 1.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। इस स्थिति में स्पेसएक्स अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 के शीर्ष पांच कंपनियों के संयुक्त मार्केट कैप को भी पीछे छोड़ सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार वैल्यूएशन के मामले में स्पेसएक्स एनवीडिया, एप्पल, अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियों से भी आगे निकल सकती है। यहां तक कि टेस्ला और मेटा को भी पीछे छोड़ने की संभावना जताई जा रही है।

(समाचार एई समय कहीं भी निवेश की सलाह नहीं देता। शेयर बाजार या किसी भी क्षेत्र में निवेश जोखिम के अधिन है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करना और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। यह खबर केवल शैक्षणिक और जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।)

Articles you may like: