🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचायी शादी? ईशा रिखी संग शादी की फोटो वायरल

कयास लगाया जा रहा है कि बादशाह और ईशा रिखी ने गुपचुप तरीके से शादी की ली है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 24, 2026 16:27 IST

क्या रैपर बादशाह ने अपनी दूसरी पारी शुरू की है? सोशल मीडिया पर रैपल-सिंगर बादशाह की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह तस्वीरें ईशा की मां पूनम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें दोनों पंजाबी दुल्हा-दुल्हन की तरह नजर आ रहे हैं।

इन फोटो में बादशाह एक भूरे रंग का कुर्ता और सुनहरे रंग का साफा लिया है। वहीं ईशा लाल रंग के सलवार कमीज में दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें दोनों हवनकुंड के सामने एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं और इसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ दोनों ने पोज करके फोटो भी खिंचवाई है।

Read Also | क्या 'रामायण' के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटो हुई लीक? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई

इस पोस्ट का कैप्शन 'God Bless You' लिखा है जिसके बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की ली है। हालांकि इन पोस्ट को लेकर बादशाह या उनकी टीम अथवा ईशा या उनकी टीम की ओर से कोई पुष्टि नहीं गयी है।

बिना तामझाम की प्राइवेट शादी!

दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने अपनी दूसरी शादी को बिना किसी तामझाम के प्राइवेट रखी है। शादी में न तो लोगों की अधिक भीड़ थी और न ही ज्यादा मेहमान पहुंचे थे। इस शादी में सिर्फ परिवार के कुछ करीबी ही शामिल हुए थे। ईशा रिखी की मां पूनम ने शादी की जो तस्वीरें शेयर की है उनसे में शादी से लेकर बाद की तस्वीरें भी शामिल है। दोनों शादी के दौरान खूब मस्ती-मजाक करते हुए भी दिख रहे हैं।

ईशा और बादशाह का रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बादशाह और ईशा एक-दूसरे को पिछले लगभग 4 सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। ईशा ने साल 2018 में बॉलीवुड में कदम रखा था और वह वरुण धवन, राघव जुआल के साथ 'नवाबजादे' में नजर आयी थी।

वहीं बात अगर रैपर बादशाह के व्यक्तिगत जीवन की करें तो इससे पहले बादशाह की शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है। दोनों 2020 में अलग हो गए थे। बादशाह ने एक बार एक पॉडकास्ट में कहा था कि मुझे अपने बच्चे से मिलने का ज्यादा मौका नहीं मिलता है, क्योंकि वह लंदन में रहती है।

Articles you may like: