🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

प्रयागराज में मौत का मंजर: कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 मजदूरों की जान गई

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 मजदूरों की मौत हुई, मालिक हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

By प्रियंका कानू

Mar 24, 2026 15:18 IST

प्रयागराज: प्रयागराज में एक कोल्ड स्टोरेज गिरने के मामले में 4 मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मालिक अंसार अहमद को हिरासत में लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतक परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 7 नामजद लोगों और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कुलदीप गुणावत ने बताया कि अंसार अहमद से पूछताछ की जा रही है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जांच की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी विनीता सिंह को सौंपी है। विनीता सिंह ने कहा कि 2 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट और 7 दिन में पूरी रिपोर्ट दी जाएगी। यह हादसा सोमवार दोपहर फाफामऊ इलाके के चंदापुर गांव में हुआ, जब कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज SRN अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी, जिसमें कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंस और उसके नवीनीकरण की भी जांच होगी। उन्होंने कहा कि इतनी खराब हालत वाली इमारत को लाइसेंस कैसे मिला, इसकी जांच होगी और दोषियों के खलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद अमोनिया गैस का रिसाव भी हुआ, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

Articles you may like: