🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, देखें पूरा शेड्यूल

IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

By लखन भारती

Mar 24, 2026 16:37 IST

इंडियन प्रीमियर लीग का इतिहास 19 साल पुराना हो चुका है, RCB भी चैंपियन बन चुकी है। यकीन नहीं होता न, मगर यही सच है और IPL 2026 क्रिकेट फैंस के लिए एक नया रोमांच लाने वाला है। 28 मार्च से अगले सीजन का आगाज हो रहा है। अभी तक फाइनल की तारीख सामने नहीं आई है क्योंकि BCCI ने सिर्फ पहले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया था। यहां देख लीजिए ये सभी मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे। आईपीएल 2026 का सबसे पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। चूंकि RCB गत चैंपियन है, इसलिए सीजन का सबसे पहला मैच उसी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल (अब तक)

28 मार्च - RCB vs SRH - बेंगलुरू

29 मार्च - MI vs KKR - मुंबई

30 मार्च - RR vs CSK - गुवाहाटी

31 मार्च - PBKS vs GT - न्यू चंडीगढ़

1 अप्रैल - LSG vs DC - लखनऊ

2 अप्रैल - KKR vs SRH - कोलकाता

3 अप्रैल - CSK vs PBKS - चेन्नई

4 अप्रैल - DC vs MI - दिल्ली

4 अप्रैल - GT vs RR - अहमदाबाद

5 अप्रैल - SRH vs LSG - हैदराबाद

5 अप्रैल - RCB vs CSK - बेंगलुरू

6 अप्रैल - KKR vs PBKS - कोलकाता

7 अप्रैल - RR vs MI - गुवाहाटी

8 अप्रैल - DC vs GT - दिल्ली

9 अप्रैल - KKR vs LSG - कोलकाता

10 अप्रैल - RR vs RCB - गुवाहाटी

11 अप्रैल - PBKS vs SRH - न्यू चंडीगढ़

11 अप्रैल - CSK vs DC - चेन्नई

12 अप्रैल - LSG vs GT - लखनऊ

12 अप्रैल - MI vs RCB - मुंबई

रिपोर्ट्स अनुसार बाकी का शेड्यूल इसी सप्ताह घोषित किया जाना है। बताया जा रहा है कि अभी आईपीएल 2026 के लिए 54 मैचों का और शेड्यूल सामने आना है। फाइनल 31 मई को खेला जा सकता है। फाइनल मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा सकता है।बता दें कि IPL 2026 का फॉर्मेट पहले जैसा ही रहने वाला है। लीग स्टेज में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी और पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 में रहने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Articles you may like: