🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या IPL से धोनी लेंगे संन्यास ? CSK के इवेंट में दे दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के प्री-सीजन कार्यक्रम ‘CSK ROAR ’26’ में जब धोनी से पूछा गया कि क्या वह और लंबे समय तक खेलते रहेंगे, तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया।

By लखन भारती

Mar 23, 2026 12:14 IST

आईपीएल का हर नया सीजन आते ही एक सवाल फिर सामने खड़ा हो जाता है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी का अब संन्यास ले लेंगे ? पिछले कुछ सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रह चुके धोनी को लेकर यही चर्चा सबसे ज्यादा होती है। अब IPL 2026 से पहले इस सवाल पर खुद धोनी ने जवाब दिया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

संन्यास को लेकर धोनी ने क्या कहा ?

चेन्नई सुपर किंग्स के प्री-सीजन कार्यक्रम ‘CSK ROAR ’26’ में जब धोनी से पूछा गया कि क्या वह और लंबे समय तक खेलते रहेंगे, तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी फिटनेस अब ऊपर नहीं, बल्कि नीचे की ओर जा रही है। इस उम्र में खेलना आसान नहीं है। धोनी का यह बयान साफ दिखाता है कि वह अपने शरीर की स्थिति को लेकर पूरी तरह वास्तविक सोच रखते हैं और कोई बड़ा दावा नहीं करना चाहते हैं।

CSK ने भी दिया साफ संकेत

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने भी यह साफ कर दिया था कि धोनी पूरे IPL 2026 सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि धोनी इस सीजन के लिए पूरी तरह फिट और उपलब्ध हैं। हालांकि, मैदान पर उनकी भूमिका क्या होगी, यह हर मैच के हिसाब से तय किया जाएगा।

रिकॉर्ड भी बताते हैं धोनी का कद

धोनी अब तक IPL में 278 मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 5,439 रन हैं और स्ट्राइक रेट 137.45 का रहा है। सबसे बड़ी बात, उन्होंने CSK को पांच बार चैंपियन बनाया है। ऐसे में फैंस के लिए फिलहाल सबसे बड़ी खबर यही है कि धोनी ने संन्यास का दरवाजा बंद नहीं किया है। IPL 2026 में वह फिर मैदान पर दिखेंगे, और शायद एक बार फिर अपने अंदाज में सबको चौंकाएं।

Articles you may like: