मुंबई : एचडीेफसी बैंक के चेयरमैन पद से अतनु चक्रवर्ती ने पिछले सप्ताह नैतिकता का हवाला दे कर चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद ही एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इन गिरावट से प्रभावित होकर निफ्टी 50 भी निचले स्तर पर चला गया।
स्टॉक एक्सचेंज के तथ्यों के अनुसार एचडीएफसी बैंक ने बताया कि ऐसी किसी घटना की बात अतनु चक्रवर्ती ऐसी किसी घटना की बात नहीं करते जो उनके सिद्धातों से मेल नहीं खाती।
इस स्थिति में बैंक ने निर्णय लिया है कि एक एक्सर्टनल लॉ फर्म अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बयान की जांच करेगी। एचडीएफसी बैंक के अनुसार यह कदम संगठन के कॉर्पोरेट गवर्नेंस और प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
इकॉनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बैंक की ओर से बताया गया है कि 23 मार्च को बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लॉ फर्म को नियुक्त कर इस्तीफे की समीक्षा कराई जाएगी।
अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद आरबीआई ने अनुमति दी है कि बैंक के लंबे समय के ग्रुप एग्जीक्यूटिव केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अंतरिम नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में नियुक्त जाए है।