🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

UP में AI आधारित निवेश मित्र 3.0 लॉन्च, CM योगी ने उद्योगों को दी बड़ी राहत

लखनऊ के लोक भवन में निवेश मित्र 3.0 का शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल निवेश और व्यवसाय को आसान बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

By प्रियंका कानू

Mar 24, 2026 13:11 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और उद्योगों के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को लोक भवन, लखनऊ में एआई-आधारित सिंगल विंडो पोर्टल ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारंभ किया। यह पहल प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ‘यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025’ का भी शुभारंभ हुआ।

एजेंसियों के अनुसार, कार्यक्रम में मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों की 85 कंपनियों को लेटर्स ऑफ कम्फर्ट, एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट, भूमि आवंटन पत्र और 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। डीबीएफओटी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना भी शुरू हुई, जिससे निवेशक तुरंत उत्पादन शुरू कर सकेंगे।

‘निवेश मित्र 3.0’ को नेक्स्ट-जनरेशन डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जिससे उद्योगों को क्लीयरेंस और मंजूरी की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, पारदर्शी और सरल होगी। निवेश मित्र 2.0 में 43 विभागों की 530 से अधिक सेवाएं शामिल थीं, जबकि नए संस्करण में प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए 40 से अधिक विभागों की 200 से कम सेवाएं रखी गई हैं, जिससे अनावश्यक प्रक्रियाएं कम होंगी और कार्यकुशलता बढ़ेगी।

इन्वेस्ट यूपी दो कंपनियों के साथ 'एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल' और 'द कन्वर्जेंस फाउंडेशन' के साथ 'स्किल कनेक्ट सेल' हेतु एमओयू करेगा। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है।

Articles you may like: