🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चुनाव आयोग के पास अब तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की साढ़े 3 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज

आरोप है कि राजनीतिक पार्टियां सरकारी भवनों की दीवारों पर चुनाव प्रचार का दीवार लेखन करवा रही है, जो गैरकानूनी है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 24, 2026 11:31 IST

राज्य में चुनाव आयोग ने जिस दिन विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की उसके बाद से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। अब आए दिन राजनीतिक पार्टियों द्वारा दर्ज करवाए जा रहे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों से चुनाव आयोग त्रस्त हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें से सबसे ज्यादा शिकायतें किस बात को लेकर दर्ज करवायी जा रही है?

चुनाव आयोग में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जितनी शिकायतें दर्ज करवायी जा रही हैं उनमें से अधिकांश शिकायतें दीवार लेखन से संबंधित है। आरोप है कि राजनीतिक पार्टियां सरकारी भवनों की दीवारों पर चुनाव प्रचार का दीवार लेखन करवा रही है, जो गैरकानूनी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में सिलीगुड़ी समेत कुछ अन्य नगर पालिकाओं के प्रतिनिधियों पर आरोप है कि वे चुनाव प्रचार के लिए सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इन सभी शिकायतों की जांच करने की जिम्मेदारी फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) और स्टैटिक सर्विलेंस टीम (SST) को सौंपी गयी है। दीवार लेखन से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर ही दर्ज की गयी हैं।

अब तक चुनाव आयोग SST ने पश्चिम दुर्गापुर विधानसभा केंद्र के करंगपाड़ा पोस्ट ऑफिस का दीवार लेखन मिटा कर भी गयी है। वहीं हुगली के सप्तग्राम में दीवार दखल करने को लेकर तृणमूल व वामफ्रंट के बीच संघर्ष की घटना भी सामने आ चुकी है।

अब तक 3 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज

चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाने के लिए जारी टोल फ्री नंबर 1950 पर पिछले 8 दिनों में 3 लाख 58 हजार 986 शिकायतें जमा हो चुकी हैं। बताया जाता है कि इनमें से अधिकांश शिकायतें ही दीवार लेखन को लेकर ही दर्ज करवायी गयी है। सभी शिकायतें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी हुई हैं, जिसकी मुर्शिदाबाद, हुगली, पूर्व बर्धमान से भी शिकायतें दर्ज करवायी गयी है।

इनमें से 3 लाख 11 हजार 829 शिकायतें सरकारी अस्पतालों व विभिन्न केंद्रीय व राज्य सरकार के भवनों की दीवारों पर चुनाव प्रचार लेखन से जुड़ी हुई है। वहीं निजी घरों के दीवारों को दखल करने की 19 हजार 901 शिकायतें शामिल है। चुनाव आयोग के अधिकारियों का मानना है कि स्थानीय राजनैतिक नेताओं के डर की वजह से भी कम शिकायतें दर्ज हुई है।

किन जिलों से दर्ज हुई शिकायतें?

* पश्चिम बर्धमान से दर्ज कुल शिकायतें 35,798 (सर्वाधिक)। यहां के सरकारी भवन में दीवार लेखन की 31452 शिकायतें और निजी भवन में दीवार लेखन की 3352 शिकायतें दर्ज हुई है।

* कूचबिहार में कुल शिकायतें 33491 है। यहां सरकारी भवन में दीवार लेखन की शिकायतें 29474 और निजी भवन में दीवार लेखन की शिकायत 4017 है।

* उत्तर 24 परगना में कुल शिकायत 31920 हैं। यहां सरकारी भवन में दीवार लेखन की शिकायत 31789 और निजी भवन में दीवार लेखन की 105 शिकायतें दर्ज हुई है।

वहीं कालिम्पोंग, झारग्राम और जलपाईगुड़ी ऐसे 3 जिले हैं जहां सबसे कम शिकायतें दर्ज करवायी गयी हैं।

चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि शिकायतें दर्ज होने के 100 मिनट के अंदर फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टैटीक सर्विलेंस टीम को घटनास्थल पर पहुंचना होगा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें मिलने के 8 से 48 घंटे के अंदर उसका समाधान कर शिकायतकर्ता को इस बाबत जानकारी देनी होगी। बताया जाता है कि चुनाव आयोग के आदेश पर CEO ऑफिस ने शिकायतों को सुनने के लिए एक विशेष सेल का गठन किया है जिसकी जिम्मेदारी आईएएस स्तर के अधिकारियों को सौंपी गयी है।

इसके साथ ही 3 सरकारी और 6 माइक्रो ऑब्जर्वर उनकी मदद करेंगे। इसके साथ ही एक फोन नंबर भी जारी किया गया है। एसएटी और एफएसटी अपना काम ठीक तरीके से कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए भी उनकी गाड़ियों में 360 डिग्री मूविंग वेब कैमरा लगाया गया है। ताकि तलाशी ठीक तरीके से हो रही है या नहीं, इसकी निगरानी चुनाव आयोग कर सकें।

Articles you may like: