🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 सीटों पर ISF ने अपने प्रत्याशी उतारें

कैनिंग पूर्व से अराबूल इस्लाम और भांगड़ से नौशाद सिद्दिकी चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट (ISF) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। ISF ने 9 जिलों 23 विधानसभा केंद्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। जैसी उम्मीद की जा रही थी, कैनिंग पूर्व से अराबूल इस्लाम (Arabul Islam) को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं भांगड़ से नौशाद सिद्दिकी चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि ISF के प्रत्याशियों की सूची में कई हिंदू प्रत्याशी भी शामिल हैं। इसके साथ ही हिंदू महिला प्रत्याशी और आदिवासी समूदाय के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

ISF ने जिन विधानसभा सीटों के लिए उम्मीवदारों की घोषणा की है उनमें शामिल हैं -

मालदह का सुजापुर

नदिया का पलाशीपाड़ा

चापड़ा

उत्तर 24 परगना का बादुड़िया

अशोकनगर

आमडांगा

मध्यग्राम

देगंगा

हाड़वा

बसिरहाट

दक्षिण 24 परगना का कुल्पी

कैनिंग पश्चिम

कैनिंग पूर्व

मगराहाट

भांगड़

हुगली का हरिपाल

खानाकुल

पूर्व मिदनापुर का पांशकुड़ा

नंदीग्राम

पश्चिम मिदनापुर शालबनी

पश्चिम बर्धमान का बाराबनी

बीरभूम का बोलपुर

मुरारई

भांगड़ा में नौशाद सिद्दिकी, कैनिंग पूर्व से अराबूल इस्लाम के साथ ही अशोकनगर से तापस बंद्योपाध्याय, आमडांगा से विश्वजीत माइति, मध्यमग्राम से प्रियंका बर्मन, कैनिंग पश्चिम से प्रबीर मंडल, नंदीग्राम से मो. शबे मिराज खान, शालबनी से पीयूष हांसदा, बराबनी से विश्वजीत बाउड़ी और बोलपुर से प्रो. बापी सोरेन को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Articles you may like: