🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ममता बनर्जी के दौरे ने बढ़ायी वन विभाग की चिंता

राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच जंगल वाले हिस्से में हाथियों की उपस्थिति ने वन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है।

चुनाव प्रचार के लिए उत्तर बंगाल के डुअर्स में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जाने वाली हैं। उससे पहले वन विभाग की चिंताएं बढ़ गयी हैं। लाटागुड़ी से चालसा की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच जंगल वाले हिस्से में हाथियों की उपस्थिति ने वन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है।

अपने डुअर्स के दौरे पर ममता बनर्जी चालसा के टियावन के हेलीपैड पर उतरने वाली है। वहां से मयनागुड़ी की जनसभा में वह शामिल होंगी। चूंकि चालसा से मयनागुड़ी की दूरी ज्यादा नहीं है इसलिए संभावना है कि वह सड़क मार्ग से लाटागुड़ी से होकर आ सकती है।

इससे पहले जब ममता बनर्जी डुअर्स के दौरे पर आयी थी तब बाताबाड़ी से लाटागुड़ी तक उन्हें जंगलों में सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करते हुए देखा गया था। इस बार भी ऐसी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन चिंता की बात यह है कि इस इलाके में हाथी समेत अन्य वन्य जीवों की आवाजाही होती रहती है।

इसलिए वन विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने का फैसला लिया है। रविवार की दोपहर को भी इस रास्ते पर जंगल से अचानक हाथी के बाहर आ जाने की वजह से पुलिस डीआईजी का काफिला रुक गया था। लाटागुड़ी रेंज के रेंजर संजय दत्त ने इस बारे में कहा कि अगले कुछ दिनों तक जंगल के रास्ते में अतिरिक्त गाड़ियां गश्त लगाएंगी।

Articles you may like: