🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दार्जिलिंग दौरा टला, कब आएंगी?

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा अचानक इस्तीफा दे देने की वजह से राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 06, 2026 14:05 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग का दौरा एक दिन के लिए टाल दिया गया है। पहले जहां वह 6 मार्च को दार्जिलिंग पहुंचने वाली थी वहीं अब वह 7 मार्च को दार्जिलिंग आएंगी। सूत्रों के हवाले से The Hindu की मीडिया रिपोर्ट में उक्त दावा किया गया है।

वह 6 मार्च को दो दिनों के दौरे पर उत्तर बंगाल आने वाली थी लेकिन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा अचानक इस्तीफा दे देने की वजह से उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

इस बारे में राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के दौरे पर कल यानी 7 मार्च 2026 को जाएंगी। वहां वह 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाली कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी जिसका आयोजन इंटरनेशनल संथाल काउंसिल द्वारा किया जा रहा है।

बता दें, 6 मार्च को राष्ट्रपति दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का उद्घाटन करने वाली थी जिसे वंदे मातरम् के 150 वर्षों के पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। साथ ही वह दार्जिलिंग के लोकभवन (पूर्व राजभवन) में 'Root and Rhythms' एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करने वाली थी।

Prev Article
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तर बंगाल के दौरे पर, कड़ी की गयी सुरक्षा-व्यवस्था

Articles you may like: