🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हुमायूं कबीर ने 153 प्रत्याशियों की सूची जारी की, भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनावी मैदान में कौन?

अपनी आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। राज्य के 182 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है हुमायूं कबीर की पार्टी।

हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। राज्य के 182 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है हुमायूं कबीर की पार्टी। हुमायूं कबीर ने रविवार को 153 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी ने नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे दो हाईवोल्टेज केंद्र पर भी उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है।

इन दोनों विधानसभा केंद्रों से किसे चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है?

नंदीग्राम विधानसभा केंद्र से आम जनता उन्नयन पार्टी शहीदुल हक को चुनावी मैदान में उतार रही है। वहीं भवानीपुर केंद्र से पूनम बेगम को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। हुमायूं कबीर खुद रेजीनगर और नौदा विधानसभा केंद्र से चुनाव लड़ने वाले हैं।

वहीं मुर्शिदाबाद के बेलडांगा केंद्र से सैयद अहमद कबीर, भरतपुर केंद्र से पीरजादा खोबायेर अमिन चुनाव लड़ने वाले हैं। मुर्शिदाबाद विधानसभा केंद्र से हुमायूं कबीर की पार्टी ने मनीषा पाठक पाडें, हरिहरपाड़ा से मोहम्मद विजय शेख, भगवानगोला से एक और हुमायूं कबीर और रानीनगर से यासेर हैदर को चुनावी मैदान में उतारे हैं।

मीडिया से बात करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि मेरी पार्टी राज्य के 182 सीटों से चुनाव लड़ेगी। सीटों की संख्या कुछ बढ़ सकती है। 25 मार्च को कोलकाता से बाकी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी और 28 मार्च को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के विकास, महंगाई और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

Articles you may like: