🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कल से ममता बनर्जी शुरू करेंगी चुनाव प्रचार, संभालेंगी उत्तर की कमान, अभिषेक बनर्जी को दक्षिण की जिम्मेदारी

ममता बनर्जी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत अपने घर यानी भवानीपुर केंद्र से ही करने वाली हैं। रविवार को चेतला के अहिंद्र मंच में शाम के समय वह कार्यकर्ताओं के साथ सभा करेंगी।

रविवार यानी 22 मार्च से ही तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाली हैं। वहीं तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) 25 मार्च यानी मंगलवार से प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत अपने घर यानी भवानीपुर केंद्र से ही करने वाली हैं। रविवार को चेतला के अहिंद्र मंच में शाम के समय वह कार्यकर्ताओं के साथ सभा करेंगी। इस बैठक में कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और भवानीपुर विधानसभा केंद्र के सभी पार्षद भी उपस्थित रहेंगे। विधानसभा में विरोधी पार्टी के नेता और चुनावी मैदान में प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ कौन सी रणनीति पर आगे बढ़ना है? संभावना है इस बैठक में ममता बनर्जी इस बारे में बताएंगी।

Read Also | बंगाल चुनाव से पहले TMC के घोषणापत्र ‘प्रतिज्ञा’ में बड़ा धमाका! महिलाओं और युवाओं के लिए क्या है खास?

तृणमूल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके बाद उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार की कमान खुद तृणमूल सुप्रीमो संभालने वाली हैं। वह 25 मार्च को कूचबिहार और अलीपुरदुआर में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके अगले दिन चालसा में वह सभा को संबोधित कर सकती हैं।

वहीं 24 मार्च से चुनावी समर में तृणमूल के 'सेनापति' अभिषेक बनर्जी जनसभा की शुरुआत कर सकते हैं। अभिषेक बनर्जी दक्षिण बंगाल के विधानसभा केंद्रों की कमान संभालने वाले हैं। मंगलवार (24 मार्च) को वह पाथर प्रतिमा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां दोपहर करीब 2 बजे उनकी सभा होगी।

इसके बाद बुधवार (25 मार्च) को पश्चिम मिदनापुर के दासपुर में दोपहर 12 बजे उनकी सभा होगी। दोपहर 1 बजे केशियाड़ी और नारायणगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह नंदीग्राम में भी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे।

बता दें, इस साल विधानसभा चुनाव में विधानसभा में विरोधी पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर, दो सीटों से चुनाव लड़ने वाले हैं।

Articles you may like: