🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल चुनाव से पहले TMC के घोषणापत्र ‘प्रतिज्ञा’ में बड़ा धमाका! महिलाओं और युवाओं के लिए क्या है खास?

चौथी बार सरकार बनाने के बाद ममता सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को दिए जाने वाली ₹1500 की वित्तीय सहायता को आगे भी जारी रखने का फैसला लिया है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 20, 2026 18:27 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने तृणमूल कांग्रेस का घोषणा पत्र 'प्रतिज्ञा' जारी किया। इस घोषणा पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि अगर चुनाव में तृणमूल कांग्रेस जीतती है तो सत्ता में आने के बाद अगले 5 सालों तक कौन-कौन से जनकल्याण योजनाओं, विकास कार्यों और वित्तीय विकास पर ध्यान देने वाली है।

इस बाबत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट कर अपनी घोषणा पत्र को जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है, 'विकास का पहिया अविराम गति से घूमता रहे और मेरी प्राणप्रिय बंगाल के प्रत्येक घर में खुशी का प्रकाश जल उठे और इसी लक्ष्य में चौथी बार हमारी सरकार के पांच सालों का रास्ता तय करने के लिए मेरे 10 'प्रतिज्ञाओं' को आपके सामने प्रस्तुत कर रही हूं।'


Bapan Show

जनकल्याण योजनाओं पर दिया गया अधिक ध्यान

इस घोषणा पत्र में मुख्य रूप से जनकल्याण योजनाओं पर अधिक ध्यान दिया गया है। लक्ष्मी भंडार में महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता को बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता 'युवा साथी' आदि के बारे में जानकारी दी गयी है। इस घोषणा पत्र में उन्होंने कहा है कि लक्ष्मी भंडार के तहत महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता ₹500 प्रत्येक माह से बढ़ाकर सामान्य श्रेणी के लिए ₹1500 (वार्षिक ₹18,000) कर दिया गया है और अनुसूचित जाति व जनजाति की महिलाओं के लिए ₹1700 (वार्षिक ₹20,400) कर दिया गया है।

चौथी बार सरकार बनाने के बाद ममता सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को दिए जाने वाली ₹1500 की वित्तीय सहायता को आगे भी जारी रखने का फैसला लिया है।

वरिष्ठ नागरिकों की मदद

अपने घोषणा पत्र में ममता बनर्जी ने कहा है, 'वर्तमान के सभी लाभार्थियों के लिए लगातार वृद्धावस्था पेंशन की सहायता को सुनिश्चित करने के साथ धीरे-धीरे इस सुरक्षा के दायरे को भी बढ़ाया जाएगा।' उन्होंने कहा कि सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को इस सुरक्षा के दायरे में लाने की योजना है।

वित्तीय विकास, पक्का घर और....

तृणमूल कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए 7 नए जिले बनाने की घोषणा की है। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने 'प्रतिज्ञा' में कहा है कि मैं बंगाल को पूर्वी भारत के उद्योग का गेटवे बनाने की दिशा में काम करुंगी और इसे विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह, व्यापारिक अवसंरचना और अत्याधुनिक वैश्विक व्यापार केंद्र की दिशा में काम करुंगी।

तृणमूल ने अपने घोषणा पत्र में खासतौर पर 'द्वारे चिकित्सा' की घोषणा की है। इस परियोजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक व शहर में प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

आखिर में ममता बनर्जी ने कहा कि ये 10 प्रतिज्ञाएं मेरी सरकार की नींव को मजबूत करने के साथ ही अगले 5 सालों का रोडमैप भी बनाएगी।

तृणमूल ने अपने घोषणापत्र को आम जनता को ध्यान में रखकर, अच्छी तरह से योजना बनाकर तैयार किया गया और प्रशासनिक निरंतरता को बनाए रखने वाला घोषणापत्र करार दिया है।

तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले डायमंड हार्बर लोकसभा केंद्र में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की पहल पर 'सेवाश्रय' शिविर का आयोजन किया गया था। बहुत ही कम समय में यह शिविर काफी लोकप्रिय हो गया है। तृणमूल का दावा है कि कुछ माह पहले ही नंदीग्राम में इसी प्रकार के शिविर का आयोजन किया गया था।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को होने वाले हैं। 4 मई को मतगणना होगी और उसी दिन रिजल्ट की घोषणा भी कर दी जाएगी।

Articles you may like: