🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

T20 WC से बाहर होने वाले शुभमन गिल को लेकर पुजारा का विस्फोटक बयान, कहा - 'अब वो फायर होंगे'

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को टी20 क्रिकेट में खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा। टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम से बाहर होने के बाद गिल पर फॉर्म दिखाने का दबाव रहेगा।

By लखन भारती

Mar 21, 2026 14:44 IST

आईपीएल 2026 सीजन के लिए सभी टीमें तैयारियों में व्यस्त हैं और टीम इंडिया के टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल पर टी20 में खुद को साबित करने का दबाव होगा। शुभमन गिल आईपीएल 2026 सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते नजर आएंगे और भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 वाली चैंपियन टीम इंडिया से बाहर होने के बाद वे फायर होकर खेलना चाहेंगे। भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि गिल के अंदर तीनों फॉर्मेट खेलने की काबिलियत है और अब वे आईपीएल में इस फॉर्मेट में फायर होना चाहेंगे।

चेतेश्वर पुजारा ने गिल को लेकर क्या कहा ?

टी20 वर्ल्ड कप वाली टीम से बाहर होने वाले शुभमन गिल अब जोश से भरे होंगे। वे तीनों फॉर्मेट के क्वालिटी प्लेयर हैं। अगर उनका आईपीएल 2026 सीजन अच्छा रहा, तो वे निश्चित रूप से इंडिया की T20I टीम में वापसी करेंगे। वे एक मल्टी फॉर्मेट प्लेयर हैं। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया से बाहर होने के बाद वे खुद को साबित करना चाहेंगे। वे इसे बड़े मौके के रूप में देखेंगे और फायर होकर सबको दिखाना चाहेंगे। गिल अब सबको दिखाना चाहेंगे कि वे 150 से 160 के स्ट्राइक रेट से भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

गुजरात टाइटंस और शुभमन गिल की स्थिति

गुजरात टाइटंस ने साल 2023 में पहली बार आईपीएल खेलते हुए हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खिताब जीता था। इसके बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम अभी तक चैंपियन नहीं बनी है। शुभमन गिल खुद को आईपीएल 2026 सीजन के जरिए टी20 क्रिकेट में फिर से साबित करना चाहेंगे। वे अब तक 118 आईपीएल मैचों में 3866 रन बना चुके हैं और अपनी कप्तानी में टीम को खिताब दिलाना चाहेंगे।

Articles you may like: