🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भारतीय टीम जून महीने में इस देश के खिलाफ खेलेगी टी20 सीरीज, बोर्ड ने शेड्यूल का किया ऐलान

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब लंबा आराम मिला है, जिसमें अब प्लेयर्स अगले 2 महीने के लिए आईपीएल 2026 के सीजन में व्यस्त रहने वाले हैं। वहीं टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, जो जून महीने में होगा।

By लखन भारती

Mar 21, 2026 11:54 IST

क्रिकेट आयरलैंड ने अपने होम शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जिसमें ये साफ हो गया कि टीम इंडिया के दौरे का आगाज करने से पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद एक लंबा ब्रेक मिला है, जिसमें अब अगले 2 महीने सभी खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त रहने वाले हैं। इसके खत्म होने के बाद टीम इंडिया इंटरनेशनल क्रिकेट में अगली सीरीज जून महीने में घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। वहीं इसके खत्म होने के बाद टीम इंडिया यूके के दौरे पर रवाना हो जाएगी। आयरलैंड क्रिकेट टीम अपने घर पर भारत के अलावा न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान टीम की भी मेजबानी करेगा।

भारतीय टीम 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी गए उनके होम शेड्यूल के अनुसार भारतीय टीम वहां पर 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जाएगी, जिसके बाद टीम इंडिया सीधे इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी। टीम इंडिया के पास इंग्लैंड के दौरे का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए ये टी20 सीरीज काफी अहम रहने वाली है। भारतीय टीम को इस सीरीज का पहला मुकाबला जहां 26 जून को खेलना है तो वहीं दूसरा मुकाबला 28 जून को होगा जिसमें दोनों ही मैच बेलफास्ट के मैदान पर खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड से टेस्ट तो अफगानिस्तान से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा आयरल

भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज से पहले आयरलैंड की टीम अपने घर पर 27 से 30 मई तक बेलफास्ट के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगा। इसके बाद उसे टीम इंडिया से सीरीज खेलनी है। आयरलैंड की टीम अफगानिस्तान की भी मेजबानी करेगा और वह अपने घर पर 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत 5 अगस्त से होगी तो वहीं आखिरी मैच 14 अगस्त को खेला जाएगा।

आयरलैंड टीम का होम शेड्यूल

27 मई से 30 मई तक - बनाम न्यूजीलैंड (एकमात्र टेस्ट मैच)

26 और 28 जून - बनाम भारत (2 मैचों की टी20 सीरीज)

5 अगस्त से 14 अगस्त तक - बनाम अफगानिस्तान (पांच मैचों की वनडे सीरीज)

Articles you may like: