🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बेंगलुरु को जल्द मिलेगा दूसरा एयरपोर्ट, क्या हो सकता है Location?

आखिरकार केंद्र सरकार ने कर्नाटक सरकार को इसकी अनुमति दे दी है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 22, 2026 19:37 IST

बेंगलुरु में जल्द बनने वाला है दूसरा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट। जी हां, पिछले लंबे समय से जिस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था आखिरकार केंद्र सरकार ने कर्नाटक सरकार को इसकी अनुमति दे दी है। हालांकि अभी तक बेंगलुरु के दूसरे एयरपोर्ट के लोकेशन का निर्धारण नहीं हुआ है।

Deccan Herald की मीडिया रिपोर्ट में कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डी. के. शिवकुमार के हवाले से बताया गया है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उन्हें आश्वस्त किया है कि एक बार राज्य सरकार से व्यवहार्यता रिपोर्ट मिल जाती है तो उसके बाद बेंगलुरु में दूसरे एयरपोर्ट के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां दे दी जाएंगी।

बता दें, पिछले लंबे समय से बेंगलुरु में दूसरे एयरपोर्ट की आवश्यकता और इसके निर्माण को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। बेंगलुरु में साल-दर-साल बढ़ती ट्रैफिक की वजह से ही इस एयरपोर्ट की आवश्यकता और भी अधिक महसूस हो रही है। राज्य सरकार ने एविएशन क्षमता को बढ़ाने की ओर विचार करना शुरू किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु के दूसरे एयरपोर्ट के लिए 3 प्रमुख संभावित जगहों का चुनाव किया गया है जिनमें शामिल हैं -

  1. चडहल्ली और सोमनहल्ली
  2. दक्षिण बेंगलुरु में कनकपुरा रोड
  3. नेलमंगल में कुनीगल रोड

बताया जाता है कि इन तीनों जगहों पर एयरपोर्ट बनाने के लिए पर्याप्त जमीन की उपलब्धता, पर्यावरण पर प्रभाव, मिट्टी की स्थिरता और परियोजना का खर्च आदि के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

बता दें, बेंगलुरु का वर्तमान केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट देवनहल्ली में मौजूद है जो सिटी सेंटर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट के दूर होने की शिकायतें भी करते रहते हैं। वहीं दूसरी ओर रोजाना उड़ानों और यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है जिस वजह से दूसरे एयरपोर्ट की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है।

Articles you may like: