🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क़तर में प्रशिक्षण मिशन के दौरान सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी सात सवारों की जान गई

यह हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर क़तर-तुर्की संयुक्त सैन्य अभियान के तहत उड़ान भर रहा था।

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 22, 2026 17:35 IST

दोहा: क़तर में एक सैन्य हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तुर्की का एक सैनिक और तुर्की की रक्षा कंपनी एसेलसान के दो कर्मचारी भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद बचाव दल सक्रिय कर दिए गए और कुछ ही समय में हेलीकॉप्टर का मलबा तथा सभी शव बरामद कर लिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में क़तर सशस्त्र बल के चार सदस्य, तुर्की सेना का एक जवान और एसेलसान के दो तकनीकी कर्मचारी शामिल थे। दुर्घटना की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

यह हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर क़तर-तुर्की संयुक्त सैन्य अभियान के तहत उड़ान भर रहा था। शुरुआती संकेत बताते हैं कि तकनीकी खराबी इस दुर्घटना का कारण हो सकती है।

क़तर के रक्षा मंत्रालय ने मृतकों की पहचान भी सार्वजनिक की है और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोनों देशों के सैनिकों और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।

Articles you may like: