🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल में बनेंगे कौन से 7 नए जिले? TMC की चुनावी घोषणापत्र में बताया गया उनका नाम

सरकारी सेवाओं को बेहतर तरीके से आम जनता तक पहुंचाने और वर्तमान जिला प्रशासनों पर दबाव को कम करने के लिए 7 नए जिलों का गठन किया जाएगा।

By Moumita Bhattacharya

Mar 22, 2026 16:16 IST

हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कालीघाट में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र 'प्रतिज्ञा' जारी किया। इस घोषणा पत्र में ममता बनर्जी ने लक्ष्मी भंडार, युवा साथी, द्वारे चिकित्सा, बांग्लार शिक्षा, शुद्ध जल, वृद्धों के लिए पेंशन आदि से जुड़ी अपनी 10 घोषणाओं के बारे में बताया है। इसके साथ ही इस घोषणा पत्र में उन्होंने 7 नए जिले बनाने की घोषणा भी की है।

इस घोषणा पत्र में बताया गया है कि सरकारी सेवाओं को बेहतर तरीके से आम जनता तक पहुंचाने और वर्तमान जिला प्रशासनों पर दबाव को कम करने के लिए 7 नए जिलों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही तृणमूल के चुनावी घोषणा पत्र में 'मिशन महानगर' नामक एक और घोषणा की गयी है जिसमें पश्चिम बंगाल के 25 मुख्य शहरों को मॉडल शहर बनाने की घोषणा की है। घोषणा पत्र में इन सभी शहरों का नाम भी बताया गया है।

Read Also | बंगाल चुनाव से पहले TMC के घोषणापत्र ‘प्रतिज्ञा’ में बड़ा धमाका! महिलाओं और युवाओं के लिए क्या है खास?

बनेंगे कौन से 7 नए जिले?

तृणमूल की चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक जिन 7 नए जिलों का गठन किया जाएगा उनमें शामिल हैं -

कांदी

बहरमपुर

विष्णुपुर

सुन्दरवन

राणाघाट

इच्छामती

बसीरहाट

25 शहर जिन्हें 'मिशन महानगर' पहल के तहत मॉडल शहर बनाया जाएगा -

हावड़ा, डायमंड हार्बर, बर्धमान, दुर्गापुर, बोलपुर, कृष्णनगर, बारासात, रायगंज, सिलीगुड़ी, बहरमपुर, मालदह, कल्याणी, श्रीरामपुर, अंडाल, बांकुड़ा, पुरुलिया, दीघा, मिदनापुर, झारग्राम, एनकेडीए क्षेत्र, गंगारामपुर, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरदुआर और दार्जिलिंग।

Articles you may like: