🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 26-27 मार्च की रात रेलवे का PRS सिस्टम रहेगा ठप, नहीं होगी टिकट बुकिंग

नॉर्दर्न रेलवे ने बताया कि दिल्ली PRS सेवाएं करीब 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान आप टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे, टिकट कैंसिल नहीं कर पाएंगे, टिकट से जुड़ी पूछताछ नहीं कर सकेंगे, PNR स्टेटस, करंट रिजर्वेशन और दिल्ली से शुरू होने वाली ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी।

By लखन भारती

Mar 22, 2026 16:48 IST

नई दिल्लीः रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। दिल्ली PRS (Passenger Reservation System) की कुछ सेवाएं पांच घंटों के लिए प्रभावित रहेंगी। यह 26 और 27 मार्च 2026 की आधी रात से कुछ समय के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान आप टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे, टिकट कैंसिल नहीं कर पाएंगे, टिकट से जुड़ी पूछताछ नहीं कर सकेंगे, PNR स्टेटस, करंट रिजर्वेशन और दिल्ली से शुरू होने वाली ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी। 26 और 27 मार्च 2026 की रात को दिल्ली PRS (Passenger Reservation System) की कुछ सेवाएँ कुछ समय के लिए बंद रहेंगी।

कितने समय के लिए सेवाएं बंद रहेंगी ?

नॉर्दर्न रेलवे ने बताया कि दिल्ली PRS सेवाएं करीब 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी। यह बंदी सिस्टम की कार्यक्षमता और परफॉर्मेंस सुधारने के लिए की जा रही है। डाउनटाइम के दौरान PNR पूछताछ सेवा, EDR (Electronic Data Record), दिल्ली PRS सेवाएं और ऑनलाइन टिकट बुकिंग या कैंसिलेशन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। PRS सिस्टम की वजह से यात्री देश के किसी भी हिस्से से टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए यह अस्थायी बंदी यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए है।

बंद रहने का समय

26 मार्च 2026 (रात) - 23:45 बजे से

27 मार्च 2026 (सुबह) - 04:45 बजे तक

रेलवे की ये सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी

PNR पूछताछ (PNR Enquiry)

करंट रिजर्वेशन (Current Reservation)

टिकट रद्द करना (Cancellation)

चार्ट तैयार करना (Charting)

EDR – Exceptional Data Report

काउंटर पर मिलने वाली PRS रिपोर्टें

दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में मेंटेनेंस के कारण टिकट बुकिंग, रद्दीकरण और PNR पूछताछ सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान रात्रियों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, यह सेवा यात्रियों को आरक्षित (reserved) और अनारक्षित (unreserved) दोनों तरह के ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा देती है। इससे टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाती है और यात्री पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

Articles you may like: