नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले सरकार के प्रमुख बन गए हैं। चामलिंग ने कुल 8,930 दिन तक शासन किया था तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी अब 8,931 दिन पूरे कर चुके हैं।
नरेंद्र मोदी के नाम रिकॉर्ड
पीएम मोदी के लिए रविवार का दिन और 22 मार्च की तारीख सबसे खास पन्नों में दर्ज हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री वाले कार्यकाल को मिलाकर सबसे लंबे समय तक सरकार के मुखिया बने रहने का रिकॉर्ड कायम किया है। उनसे पहले सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम यह रिकॉर्ड था। मोदी ने अब 8931 दिन पूरे कर लिए हैं जो चामलिंग के 8930 दिन से एक ज्यादा है। मोदी की यह उपलब्धि खास मानी जा रही है।
इन बिंदुओं पर भी डालें नजर
-- गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री- पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के सीएम पद की शपथ ली थी। राज्य के सीएम के रूप में अपराजित रहे मोदी ने साल 2014 में पीएम के रूप में नाम सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था।
--2014 में पहली बार बने पीएम- गुजरात का सीएम पद छोड़ नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रचंड जीत हासिल कर देश के प्रधानमंत्री बने थे। तब से लेकर अब तक वह इस पद पर विराजमान हैं। रोचक बात यह है कि पीएम मोदी इन 12 सालों में तीन बार चुनकर आए और अपराजित रहे। पीएम मोदी ने बतौर सीएम और पीएम रहते एक भी हार नहीं झेली है।