🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फिर से खुल रही है टीटागढ़ की लूमटेक्स जूट मिल

बैरकपुर के विधायक राज चक्रवर्ती ने भी जूटमिल को खोलने की दिशा में मालिक पक्ष के साथ कई बार बैठक भी की थी।

पिछले 4 महीनों से बंद टीटागढ़ का लुमटेक्स जूटमिल के हजारों मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी। शुक्रवार की रात को जूटमिल के सभी मजदूरों को ₹5000 दिया गया है। इसके साथ ही साल 2016 से जिस-जिस मजदूर के प्रॉविडेंट फंड का रुपया बाकी था, वह रुपया देना भी शुरू हो गया है।

पिछले लगभग 4 महीनों से लूमटेक्स जूटमिल बंद पड़ी थी। कुछ दिनों पहले ही तृणमूल मजदूर संगठन INTUC के सदस्यों ने दो दिनों तक जूटमिल के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही बैरकपुर के विधायक राज चक्रवर्ती ने भी जूटमिल को खोलने की दिशा में मालिक पक्ष के साथ कई बार बैठक भी की थी। उन्होंने मजदूरों की मांग को स्वीकार करते हुए जल्द से जल्द जूट मिल को खोलने का अनुरोध भी किया था।

आखिरकार तृणमूल नेता की बात को मानते हुए प्रबंधन ने शुक्रवार की रात से जूट मिल को खोल दिया है। बैंक अकाउंट में ₹5000 आने की खुशी में शुक्रवार की रात को ही मजदूरों ने खुशियां मनानी शुरू कर दी। सभी मजदूर विधायक राज चक्रवर्ती को धन्यवाद दे रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि काफी लोगों का पीएफ का रुपया बकाया था। वह रुपया मिलना भी शुरू हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार से ही रखरखाव का काम शुरू होगा। उसके बाद लूमटेक्स जूटमिल को फिर से पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

Articles you may like: