🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बजबज में तेज विस्फोट, उड़ गयी गैराज की छत, 1 की मौत 1 घायल

विस्फोट इतना तेज था कि गैराज की टीन की छत तक उड़ गयी।

By Moumita Bhattacharya

Mar 12, 2026 17:14 IST

बजबज के एक वेल्डिंग गैराज में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले के बजबज नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 में उक्त वेल्डिंग गैराज मौजूद था। गुरुवार की सुबह लगभग 11.20 बजे अचानक गैराज में तेज विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में एक व्यक्ति के मारे जाने और एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त वेल्डिंग गैराज का मालिक स्थानीय निवासी शेख निजामुद्दीन है। बताया जाता है कि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर एक टैंकर वाहन की वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। उसी समय तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। यह विस्फोट इतना तेज था कि गैराज की टीन की छत तक उड़ गयी।

घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत बजबज थाना की पुलिस विस्फोटस्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को बजबज के वार्ड नंबर 2 के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे का इलाज किया जा रहा है। अचानक विस्फोट कैसे हुआ इस सवाल का जवाब ढूंढा जा रहा है। बजबज थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Prev Article
नाबालिग से शादी करने गया युवक मुसीबत में फंसा, हो गया गिरफ्तार

Articles you may like: